मंदसौर जिले की दो होनहार प्रतिभाओं ने UPSC परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। कलेक्टर अदिति गर्ग ने बुधवार दोपहर दोनों सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है।
.
गरोठ निवासी ऋषभ चौधरी ने देश भर में 28वीं रैंक हासिल की है। वे स्वर्गीय मनोज चौधरी के पुत्र और गोविंदराम चौधरी के पौत्र हैं। गरोठ से यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे छात्र हैं। इससे पहले 2020 में उनके चचेरे भाई अभिनव चौधरी ने 238वीं रैंक प्राप्त की थी। 27 वर्षीय ऋषभ ने घर पर रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई की। दो बार असफल होने के बाद तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली।
युगांश ने IIT गुवाहाटी से बीटेक किया वहीं जनता कॉलोनी के युगांश भटनागर ने 307वीं रैंक हासिल की है। 28 वर्षीय युगांश ने IIT गुवाहाटी से बीटेक किया है। उनके पिता नरेंद्र भटनागर मंदसौर में सहायक पेंशन अधिकारी हैं। उनकी माता का 2020 में निधन हो चुका है। चार बार असफल होने के बाद पांचवें प्रयास में उन्होंने सफलता प्राप्त की। युगांश ने सेल्फ स्टडी और प्राइवेट कोचिंग के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की।
निश्चित ही दोनों युवाओं की इस सफलता से उनके परिवार सहित मन्दसौर का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने साबित किया है कि असफलता से निराश हुए बिना लगातार प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है।