सहारनपुर मंडल में तैनात जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) रजत यादव और कांधला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुरेश कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया है। दोनों अधिकारियों पर रिश्वत मांगने और पद के दुरुपयोग
.
डीडीओ पर लगे थे ये आरोप शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया था कि जिला विकास अधिकारी रजत यादव ने बोलेरो गाड़ी के किराया भुगतान के बदले रिश्वत मांगी थी। ये रिश्वत कनिष्ठ लिपिक अक्षय कुमार के माध्यम से मांगी गई थी। मामला शामली कोतवाली में दर्ज किया गया था। जांच में यह पाया गया कि रजत यादव ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।
रिश्वत मांगने के कारण 2023 में जिला विकास अधिकारी रजत यादव को निलंबित कर दिया गया था। डीएम की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई थी। मामले में जांच के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहारनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया और अब आरोप पत्र दायर कर दिया गया है।
ईओ सुरेश कुमार पर आरोप दूसरे मामले में कांधला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार के खिलाफ ठेकेदार कपिल सिंह ने रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका के लिपिक अकरम अंसारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में अकरम अंसारी ने बताया कि उसने यह पैसे अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार के कहने पर लिए थे। मामले में ठेकेदार कपिल सिंह ने भी सुरेश कुमार और अकरम अंसारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।
इस आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कांधला थाने में मुकदमा दर्ज किया और जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है और अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।