Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशएअर इंडिया की फ्लाइट को बम ब्लास्ट की धमकी: टॉयलेट में...

एअर इंडिया की फ्लाइट को बम ब्लास्ट की धमकी: टॉयलेट में चिट्‌ठी रखी थी; साढ़े 8 घंटे बाद मुंबई लौटी, 322 पैसेंजर सवार थे


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम 11 मार्च को सुबह 5 बजे दोबारा उड़ान भरेंगे।

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट को लौटाकर मुंबई लाया गया। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे।

एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। एअर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम 11 मार्च को सुबह 5 बजे दोबारा उड़ान भरेंगे। यात्रियों को होटल आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की गई है।

एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी।

फ्लाइट 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खाने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। फ्लाइट को अब 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

एअर इंडिया ने बयान में कहा- हमारी टीम जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है।

एअर इंडिया की फ्लाइट शिकागो वापस लौटी थी इससे पहले 6 मार्च को शिकागो से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एक अन्य उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के 5 घंटे बाद शिकागो वापस लौटना पड़ा था। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए समय पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट 6 मार्च 2025 को ग्रीनलैंड के ऊपर थी, जब विमान के 12 में से 11 शौचालय बंद हो गए। करीब 300 यात्रियों के लिए सिर्फ एक शौचालय चालू रह गया, जो बिजनेस क्लास में था। ऐसे में 14 घंटे की यात्रा के बीच फ्लाइट को शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला लेना पड़ा था।

………………………………..

ये खबर भी पढ़ें…

3 फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी: एअर इंडिया की उड़ान दिल्ली डायवर्ट, इंडिगो के 2 विमान की भी जांच

मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट में सोमवार (14 अक्टूबर) को बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खड़ा है। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular