Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeउत्तर प्रदेशएएमयू 10वीं में नौशीन फातिमा ने किया टॉप: यूनिवर्सिटी मे 1467...

एएमयू 10वीं में नौशीन फातिमा ने किया टॉप: यूनिवर्सिटी मे 1467 ने दी थी परीक्षा, नौशीन ने हासिल किए 99.2 प्रतिशत अंक – Aligarh News


परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली शगुन भारद्वाज ने अपने परिवार के साथ खुशी मनाई।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने बुधवार को अपना सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट पार्ट 2 (कक्षा 10) का रिजल्ट जारी किया। इसमें छात्रा नौशीन फातिमा ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए और 99.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया।

.

यूनिवर्सिटी में कुल 1467 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें 736 छात्राएं और 731 छात्र थे। परीक्षा देने वालों में 1366 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की और यूनिवर्सिटी में 10वीं का रिजल्ट 93.11 प्रतिशत रहा। यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी होने के बाद एएमयू वीसी प्रो. नाइमा खातून से सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एएमयू में टॉप करने वाली नौशीन अपने परिवार के साथ

टॉप 5 में बेटों से ज्यादा बेटियां

एएमयू 10वीं के रिजल्ट में टॉपरों की सूची में बेटों से ज्यादा बेटियों ने स्थान बनाया है। टॉप-5 की सूची में सिर्फ एक ही बेटा शामिल है। एएमयू गर्ल्स स्कूल की नौशीन फातिमा ने 99.20% अंक (496/500) हासिल कर मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

एएमयू गर्ल्स स्कूल की अतुफा जावेद ने 98.80% (494/500) अंक हासिल कर दूसरे रैंक और एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की काव्या शर्मा ने 98.60% (493/500) अंक और एएमयू गर्ल्स स्कूल की शगुन भारद्वाज 98.60% (493/500) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

समृद्धि सक्सेना ने 98.40% (492/500) अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रही। अविका रंजन ने 98.20% (491/500) और एसटीएस स्कूल के छात्र फौजान अहमद खान ने भी 98.20% (491/500) अंक प्राप्त कर पांचवां रैंक हासिल किया। टॉप 5 में स्थान बनाने वालों में 7 बेटियां और एक बेटा शामिल है।

डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर नौशीन

एएमयू 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली नौशीन फातिमा डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। नौशीन ने बताया कि वह 12वीं की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी करेगी और न्यूरो सर्जन बनेगी। बोर्ड परीक्षा के लिए नौशीन ने चार घंटे की सेल्फ स्टडी की थी। इसके अलावा उसका 8 घंटे का समय स्कूल में और 3 घंटे का समय कोचिंग में बीतता था। परीक्षाओं के दौरान वह सोशल मीडिया और टीवी से पूरी तरह से दूर रही। नौशीन के पिता मो. हासिम की इनवर्टर की दुकान हैं और मां रुखसाना गृहणी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular