Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeदेशएक्टर विजय की पहली राजनीतिक रैली: कहा- BJP से वैचारिक, DMK...

एक्टर विजय की पहली राजनीतिक रैली: कहा- BJP से वैचारिक, DMK से राजनीतिक मतभेद है; तमिल को अदालतों की भाषा बनाई जाए


चेन्नई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर विजय की पहली राजनीतिक रैली में 3 लाख लोग जुटे थे।

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख और एक्टर विजय ने रविवार को पार्टी के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बदलाव की जरूरत है। भाजपा टीवीके की वैचारिक वैचारिक प्रतिद्वंद्वी है, जबकि द्रमुक राजनीतिक विरोधी है।

उन्होंने कहा कि तमिल को अदालतों और मंदिरों की भाषा के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। यह केवल भाषा का प्रश्न नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का अभियान है। हमारी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

रविवार को विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी वी सलाई गांव में हुई उनकी रैली में करीब 3 लाख लोग जुटे। एक्टर विजय ने 2 फरवरी को अपनी पार्टी लॉन्च की थी। इसके बाद 22 अगस्त को उन्होंने पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था।

चुनाव आयोग ने 8 सितम्बर को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलापति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी।

पहली राजनीतिक रैली की 4 तस्वीरें…

एक्टर विजय ने रैली में कहा कि अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखने वाला।

एक्टर विजय ने रैली में कहा कि अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखने वाला।

विजय ने कहा कि उनकी पार्टी हेट पॉलिटिक्टस में विश्वास नहीं रखती।

विजय ने कहा कि उनकी पार्टी हेट पॉलिटिक्टस में विश्वास नहीं रखती।

विजय की रैली में 3 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया।

विजय की रैली में 3 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया।

विजय ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले महात्मा गांधी श्रद्धांजलि दी।

विजय ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले महात्मा गांधी श्रद्धांजलि दी।

विजय की स्पीच की 3 बातें…

  1. एक परिवार अंडरहैंड डील करके राज्य को लूट रहा है। ये परिवार द्रविड़ मॉडल के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे है। ये अंडरग्राउंड डील करते हैं और माइनॉरिटी को धोखा देने के लिए फासीवाद का आरोप लगाते हैं।
  2. घृणा की राजनीति और बांटने वाली राजनीति हमारी दुश्मन है। मैं राजनीतिक शिष्टाचार और राजनीतिक शालीनता बनाए रखूंगा। यह भीड़ पैसे के लिए नहीं बल्कि एक उद्देश्य के लिए है। हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
  3. मैं यहां एक्स्ट्रा सामान के रूप में नहीं आया हूं, मैं तमिलनाडु में एक प्रमुख ताकत बनना चाहता हूं। पार्टी सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर द्रविड़ आइकन पेरियार की नीति को अपनाएगी।

अपने माता-पिता के खिलाफ कर चुके हैं केस थलापति अपने पेरेंट्स समेत 11 लोगों के खिलाफ अपने नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। दरअसल, विजय राजनीति से दूर रहना पसंद करते हैं, हालांकि उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने उनके नाम पर राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम बना ली।

इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी भी विजय के पिता ही हैं। जब विजय को पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है तो उन्होंने पेरेंट्स समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। बता दें कि पार्टी के कार्यालय में विजय का एक विशाल स्टेच्यू भी बनाया गया था।

एक्टर विजय थलापति ने 22 अगस्त को अपनी पार्टी का फ्लैग और सिम्बल जारी किया था।

एक्टर विजय थलापति ने 22 अगस्त को अपनी पार्टी का फ्लैग और सिम्बल जारी किया था।

विजय थलापति 420 करोड़ रुपए के मालिक हैं साउथ एक्टर विजय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 120 करोड़ रुपए कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रुपए है।

विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच होम में रहते हैं। वहीं उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए है। ये गाड़ी उन्होंने इंग्लैंड से इंपोर्ट करवाई है।

इसके अलावा उनके कलेक्शन में BMW X5 और X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर, फोर्ड मस्टंग, वॉल्वो XC90, मर्सडीज बेंज GLA भी है।

ये खबर भी पढ़े…

राजनीति में फिल्म एक्टर्स की एंट्री से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

राजनीति में सितारों की एंट्री MGR ने शुरू की, लेकिन अमिताभ-गोविंदा ने कुछ सालों में ही की पॉलिटिक्स छोड़ा

तमिल सुपरस्टार विजय थलापति अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम को लेकर चर्चा में हैं। कयास लगाए जा रहे कि विजय 2026 में विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। विजय से पहले साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular