मुंबई1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चांदी में आज यानी, 4 अप्रैल को 2900 रुपए की गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 93057 रुपए के भाव से बिक रही है। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी 7877 रुपए गिर चुकी है।
वहीं 10 ग्राम सोना 35 रुपए की गिरावट के साथ 90,310 रुपए पर आ गया है। सोने ने 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी, इस लेवल से सोना 895 रुपए गिर चुका है। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम 94 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं।
खबरें और भी हैं…