Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeदेशएक पार्टी एक चुनाव पर सहमति बना रही भाजपा: मंडल से...

एक पार्टी एक चुनाव पर सहमति बना रही भाजपा: मंडल से राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव एक साथ होगा; फिलहाल 26 राज्यों के संगठन चुनाव पेंडिंग


  • Hindi News
  • National
  • One Party One Election BJP All States And District President Election Together

नई दिल्ली15 मिनट पहलेलेखक: सुजीत ठाकुर

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल)

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव एक साथ कराने पर सहमति बन रही है। ऐसा होने पर मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक निश्चित समय अवधि में हो सकेगा।

इससे सभी प्रदेशों में संगठनात्मक काम एकरूपता से संभव हो सकेगा। बीते तीन दिनों में भाजपा के शीर्ष नेताओं की संगठनात्मक चुनाव, राष्ट्रीय मुद्दे और केंद्र सरकार की नीतियां आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

भाजपा में अभी 26 राज्यों के संगठन चुनाव पेंडिंग हैं। कम से कम आधे यानी 18 राज्यों के चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव घोषित होता है।

सूत्रों के अनुसार सभी प्रदेश यूनिट्स से कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर बचे हुए 26 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर प्रदेशाध्यक्ष का नाम घोषित कर दें। यदि कुछ प्रदेशों में दिक्कत हो भी तो उसे अगले महीने तक पूरी कर लें।

पार्टी के सीनियर लीडर के मुताबिक…

QuoteImage

एक देश एक चुनाव की तर्ज पर संगठन में एक साथ चुनाव का सैद्धांतिक फैसला लिया गया है। कुछ प्रदेशों में पांच साल से एक ही व्यक्ति अध्यक्ष है। इससे भ्रम की स्थिति बन रही है।

QuoteImage

सभी प्रदेशाध्यक्षों का कार्यकाल साथ शुरू होगा

उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशाध्यक्षों का कार्यकाल साथ शुरू होगा तो तीन साल तक उसके पास संगठन के काम करने का अवसर होगा। इस दौरान सभी प्रदेशों में समान अवधि और समान तरीके से काम संभव होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रमुख के चुनाव संपन्न होने के सात दिन के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित कर दी जाएगी। इसे लेकर सहमति बन रही है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी प्रदेशों के पूर्णकालिक अध्यक्ष और उनकी टीम बनी हुई मिलेगी, जिससे काम में समग्रता होगी।

अध्यक्ष कार्यकाल 5 साल करने का भी सुझाव 3 दिनों की बैठक में चर्चा हुई कि क्या संगठन में विभिन्न स्तरों के अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाना उचित रहेगा। सुझाव आया कि अध्यक्ष का कार्यकाल 3 से बढ़ाकर 5 साल किया जाए। इसका प्लानिंग लोकसभा चुनाव के हिसाब से हो।

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी अध्यक्षों का कार्यकाल 3 साल का है। उसे निरंतरता में एक और अवधि (3 साल) के लिए अध्यक्ष बना सकते हैं। इससे दिक्कत यह आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय और कई प्रदेशों के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो जाता है और उसे विस्तार देना पड़ता है। इससे भ्रम की स्थिति रहती है कि कार्यकाल नहीं बढ़ा या बढ़ भी गया तो कुछ महीनों में नया अध्यक्ष बनेगा और अपनी टीम बनाएगा।

इससे मौजूदा टीम के कार्यों में जोश कम हो जाता है। हालांकि, अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने का अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।

गैर सियासी 500 युवाओं को भाजपा टीम में जगह मिलेगी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पीएम मोदी ने सवा लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाने की बात की थी, जिनकी सियासी पृष्ठभूमि नहीं है। पार्टी सभी स्तरों यानी निकाय, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर दो गैर-राजनीतिक युवाओं को टीम में शामिल करने का प्रयास कर रही है। 500 महिला-पुरुष युवाओं को भाजपा की टीम में जगह मिलने की उम्मीद है।

……………………………

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ी ये खबर पढ़ें…

नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक:एक हफ्ते में हो सकता है फैसला; भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 8 दावेदार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते के भीतर पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा हो सकती है। बैठक में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई है। अगले दो-तीन दिनों में करीब आधा दर्जन राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 20 अप्रैल के बाद कभी भी शुरू हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular