Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशएक फोन कॉल से 4 किशोरियों की घर वापसी: कौशांबी में...

एक फोन कॉल से 4 किशोरियों की घर वापसी: कौशांबी में साग तोड़ने के बहाने घर से निकली थीं, प्रयागराज-कौशांबी बार्डर पर मिलीं – Kaushambi News



कौशांबी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र से लापता 4 किशोरियां अब सकुशल बरामद कर ली गई हैं। ये लड़कियां गुरुवार को साग तोड़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

.

पुलिस ने बनाई 3 टीमें, खोजबीन शुरू की

लड़कियों की तलाश में पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। पुलिस ने प्रयागराज से लेकर कानपुर तक इन लड़कियों की तलाश की। सीसीटीवी कैमरों से मिली जानकारी के आधार पर यह पता चला कि लड़कियां प्रयागराज से बस में बैठकर कानपुर की ओर जा रही थीं। हालांकि, कानपुर पहुंचने पर वे नहीं मिलीं, फिर पुलिस ने अनुमान लगाया कि लड़कियां प्रयागराज लौट सकती हैं।

प्रयागराज-कौशांबी बार्डर पर मिलीं किशोरियां

दूसरी पुलिस टीम ने कानपुर से प्रयागराज जाने वाली बसों की जांच की। इसी दौरान प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा पर एक बस से ये चारों लड़कियां बरामद हो गईं।

एक लड़की के बारे में खुलासा

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन लड़कियों में से एक की शादी तय हुई थी, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था। फिर भी वह युवक से संपर्क बनाए रखती थी। युवक से बातचीत के दौरान उसने एक यात्री का मोबाइल इस्तेमाल किया था, जिससे युवक ने पुलिस को जानकारी दी और लड़कियों के कानपुर जाने की पुष्टि की।

परिजनों को सौंपा गया

लड़कियों को सुरक्षित उनके परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस की मेहनत और त्वरित कार्रवाई से इन किशोरियों का सुरक्षित मिलना सभी के लिए राहत की बात है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular