नंदकुमार | एटा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एटा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
एटा में सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जैथरा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान नगला डीपा निवासी मनोज के रूप में हुई है।
मनोज अपनी बाइक (UP 82 AQ 6894) से पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (UP 82 AU 4351) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मनोज करीब 15 फुट ऊपर उछल गया।
स्थानीय लोगों ने घायल मनोज को जैथरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा सिर्फ पेट्रोल भरवाने गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।