पुलिस को 100 सीसीटीवी फुटेज और 50 फिंगरप्रिंट की जांच के बाद मिली सफलता।
सतना में पुलिस ने डेढ़ महीने पुरानी बड़ी चोरी का खुलासा किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एडवोकेट रावेन्द्रनाथ श्रीवास्तव के घर से हुई 47 लाख की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
.
पुलिस ने रितिक वंशकार और अजय वंशकार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 20 साल के हैं। रितिक संग्राम कॉलोनी का रहने वाला है। अजय कृष्णनगर, थाना कोलगवां का निवासी है। आरोपियों से 50 हजार 470 रुपए नकद, एक लाख की बाइक और करीब 11 लाख के गहने बरामद किए गए हैं।
100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद पकड़ाए आरोपी सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार, टीआई रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 50 से अधिक संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए और उनका पुलिस रिकॉर्ड से मिलान किया। इसी आधार पर रितिक वंशकार को हिरासत में लिया गया।
गिरोह के तीसरे सदस्य की तलाश जारी कड़ी पूछताछ में रितिक ने अजय वंशकार और अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने गिरोह के तीसरे सदस्य की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को रीवा भेजा गया है।