मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मी 22 अप्रैल से हड़ताल पर हैं। बालाघाट जिले में 751 कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को एनएचएम के एमडी द्वारा जारी नोटिस को जला दिया। एमडी ने
.
NHM के एमडी का नोटिस जलाया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मी नई एचआर पॉलिसी के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। इस पॉलिसी में कर्मचारियों की अर्जित छुट्टी, आकस्मिक छुट्टी और मेडिकल सुविधाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्रशासन ने सेवा समाप्ति के लिए अप्रेजल सिस्टम लागू किया है। अनुकंपा नियुक्ति को भी सशर्त कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार ने बताया कि हड़ताल के कारण टीकाकरण कार्यक्रम रुक गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता भी प्रभावित हुई है। सभी सॉफ्टवेयर का काम बंद है।

हड़ताल स्थल पर ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी के आदेश की जलाई गई होली।
कर्मचारियों की मांग है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में लागू की गई संविदा नीति-2023 को जारी रखा जाए। यह नीति संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान करती थी। कर्मचारी नई एचआर पॉलिसी को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं।

सीएचएमओ कार्यालय के बगल में वैक्सीनेशन सेंटर के सामने परिसर में हड़ताल कर रहे संविदा कर्मी।