Friday, May 16, 2025
Friday, May 16, 2025
Homeराज्य-शहरएमपी बोर्ड में टॉपर बनी सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल: बिना कोचिंग...

एमपी बोर्ड में टॉपर बनी सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल: बिना कोचिंग के लाए 500 में से 500 अंक, यूपीएससी की करेंगी तैयारी – Singrauli News



शिक्षक दंपती की बेटी प्रज्ञा ने 10वीं में 500 में से 500 अंक हासिल किए

मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में सिंगरौली के निवास क्षेत्र की छात्रा प्रज्ञा जयसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रज्ञा ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

.

प्रज्ञा ने यह उपलब्धि बिना किसी ट्यूशन के हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। प्रज्ञा के पिता विनय कुमार जयसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षक हैं। उनकी माता श्रीमती शशिकला जयसवाल भी उच्च माध्यमिक शिक्षिका हैं।

प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा सहयोग मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने भी लगातार उनका उत्साहवर्धन किया। प्रज्ञा का एक छोटा भाई प्रभात जायसवाल है, जो सैनिक स्कूल रीवा में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है।

अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए प्रज्ञा ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular