मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीधी के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
.
विज्ञान संकाय के छात्र दिव्यांशु तिवारी ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं। वह प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय के छात्र अभय सिंह ने 489 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणामों की घोषणा की। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत को दिया है। साथ ही माता-पिता के सहयोग और संस्था के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया है। दोनों छात्रों को प्रदेश की प्रवीण सूची में शामिल किया गया है।