हरि कृष्ण शुक्ला | गोकुलपुर (पुरवा), उन्नाव3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोते बिलखते परिजन।
मुंबई की 12वीं बटालियन में तैनात 37 वर्षीय आरपीएफ जवान जितेंद्र की हैदराबाद एयरपोर्ट पर मृत्यु हो गई। वह अपने बीमार पिता से मिलने जा रहे थे। जितेंद्र गुरुवार को सुबह 10 बजे मुंबई से हैदराबाद पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
जितेंद्र के 70 वर्षीय पिता रामकुमार पिछले 6 दिनों से रायबरेली एम्स में भर्ती थे। बेटे की मृत्यु की खबर सुनते ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। गोसाईखेड़ा गांव में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में शोक की लहर है। रामकुमार का अंतिम संस्कार बक्सर घाट पर कर दिया गया है। जितेंद्र का पार्थिव शरीर रात तक गांव पहुंचने की संभावना है।
जितेंद्र अपने पीछे पत्नी पूजा और 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई धर्मेंद्र और छोटे भाई सत्येंद्र हैं। दो विवाहित बहनें रूपा और मुन्नी हैं। पत्नी पूजा बेटे की परवरिश को लेकर चिंतित हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।