धनबाद, 17 मई 2025 – भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के नए जोनल मैनेजर परमेंद्र हरी का आज धनबाद में ऑल इंडिया लियाफी के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर अभिनंदित किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल ने जोनल मैनेजर के समक्ष अभिकर्ताओं और पॉलिसी धारकों से जुड़ी कई अहम समस्याएं रखीं, जिनमें डेथ क्लेम, मेडिक्लेम, ग्रुप इंश्योरेंस और ग्रेच्युटी से संबंधित मुद्दे शामिल थे।श्री नयन ने कहा कि संगठन अभिकर्ताओं के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोनल मैनेजर एवं आरएम (मार्केटिंग) श्री पांडा को सभी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर दोनों अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
सम्मान समारोह में पूर्व मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लियाफी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, संगठन मंत्री गंगा प्रसाद सिंह, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद बरनवाल, कार्यकारी सचिव शंभू कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, हजारीबाग अध्यक्ष रतन कुमार सिंह, पटना मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार सिंहा, संयुक्त सचिव दीपक कुमार दीप, रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, राजू यादव, पवन कुमार, संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने जोनल मैनेजर से संगठन और अभिकर्ताओं के बीच सहयोगात्मक संबंधों को मजबूत करने की अपील की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।