WPL 2025
WPL 2025: हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था जिसमें खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा था। अब एक बार फिर ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है। IPL के बाद फैंस को अब वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का ऑक्शन देखने को मिलेगा जो 15 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित होगा। इस ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया गया है। WPL 2025 के लिए 120 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें 91 भारतीय जबकि 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें 3 खिलाड़ी एसोशिएट देशों के भी हैं।
WPL 2025 के ऑक्शन में 82 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 8 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। कुल 120 में से 3 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा गया है। इस टॉप बेस प्राइस वाले सेट में 3 खिलाड़ी- डिआंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट और लिजेल ली शामिल हैं। ऑक्शन के दिन इन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है हालांकि सूजी बेट्स का नाम ऑक्शन लिस्ट में शामिल नहीं है। स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा सहित केवल 6 भारतीय खिलाड़ी ही 20 क्रिकेटरों के पहले सेट में शामिल हैं। हालांकि, ऑक्शन में अधिकतम 19 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे क्योंकि अधिकांश खिलाड़ियों को 7 नवंबर को ही फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन कर लिया गया था।
WPL 2025 का ऑक्शन रविवार, 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे बेंगलुरु में शुरू होगा जिसमें कई खिलाड़ियों पर पैसे की बारिश होने की उम्मीद है। WPL के अब तक 2 सीजन खेले जा चुके हैं। पहली बार मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया था जबकि WPL 2024 में RCB चैंपियन बनी थी। अब तीसरा सीजन अगले साल खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: टीम इंडिया के सामने बड़ा संकट, एडिलेड में हार टालना हुआ बहुत मुश्किल
35 साल के तेज गेंदबाज ने रच दिया महाकीर्तिमान, साल 1966 के बाद पहली बार हुआ बड़ा करिश्मा
Latest Cricket News