Tuesday, April 1, 2025
Tuesday, April 1, 2025
Homeछत्तीसगढऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी: बालोद में...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी: बालोद में जालसाजों ने डॉक्टर को बनाया शिकार, फेसबुक लिंक से हुआ फ्रॉड – Balod News



बालोद में डॉक्टर से 50 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख 48 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। डॉक्टर को फेसबुक पर ट्रेडिंग के कुछ लिंक मिले।

.

इन लिंक को डाउनलोड करने के बाद उन्हें तीन-चार तरह के इन्वेस्टमेंट ऐप दिखाई दिए। डॉक्टर ने इन ऐप में पैसे लगाना शुरू किया। कुछ समय बाद ये सभी ऐप बंद हो गए। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

मामला में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जालसाजों के जाल में इस तरह फंसे डॉक्टर

बालोद पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत ने बताया कि उम्मीद हॉस्पिटल के डॉक्टर सूर्यकुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर एक लिंक मिला था, जिसे डाउनलोड करने के बाद उन्हें कई ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट ऐप्स दिखाए गए।

डॉक्टर ने इनमें निवेश करना शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद सभी ऐप बंद हो गए। जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि पहले साइबर ठगी के शिकार अशिक्षित लोग होते थे। अब पढ़े-लिखे लोग भी जल्द पैसा कमाने के लालच में ठगों के जाल में फंस रहे हैं। पुलिस लगातार साइबर जागरूकता अभियान चला रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी भगत ने जनता से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें और अज्ञात लिंक, कॉल या ऐप्स से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular