Thursday, May 8, 2025
Thursday, May 8, 2025
Homeदेशओडिशा में आज भी तेज गर्मी से राहत नहीं,पारा 43.5°: मौसम...

ओडिशा में आज भी तेज गर्मी से राहत नहीं,पारा 43.5°: मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया; हिमाचल का केलोंग -5.1° के साथ सबसे ठंडा


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Alert | Kashmir Himachal Snowfall Heat Wave

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में गर्मी, बारिश और बर्फबारी तीनों का असर एक साथ दिख रहा है।

ओडिशा में तेज गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। यहां लगातार तीसरे दिन बौध जिला देश में सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का बरगढ़ जिला 42 डिग्री के साथ दूसरे और आंध्र प्रदेश का कुरनूल 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के नौ जिलों का तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहा। मंगलवार को भी राज्य में गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं। इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। 1 मार्च से 17 मार्च तक प्रदेश में 75.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि आज राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार से बारिश का दौर फिर शुरू होगा।

रविवार शाम से राज्य के कल्पा में 17.9 सेमी, सांगला में 8.6 सेमी और गोंडला में 1 सेमी बर्फबारी हुई। मंडी जिले के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 800 मीटर तक कम हो गई।

लाहौल-स्पीति का केलोंग राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान -5.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, धौलाकुआं सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थान में 2 दिन बाद फिर बारिश की संभावना; ठंडी हवा से तापमान गिरा, माउंटआबू में अब भी 10 डिग्री टेम्प्रेचर

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हुई बारिश-ओलावृष्टि और उत्तर भारत से चली हवा से राजस्थान में एक बार फिर से सुबह-शाम की हल्की ठंड हो गई। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

आधे मध्यप्रदेश में रंगपंचमी से 3 दिन होगी बारिश: भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बूंदाबांदी; जबलपुर-ग्वालियर संभाग में तेज आंधी-बारिश

मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा कल, 19 मार्च रंगपंचमी से भीगेगा। भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी, जबकि जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर-शहडोल संभाग में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। नए सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा मौसम रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में 24 घंटे में 4°C तापमान बढ़ा: मार्च में 46% कम बारिश, राज्य रेड जोन में, 2 दिनों में पारा 3°C और बढ़ेगा

पश्चिमी विक्षोभ के धीमे पड़ने के बाद पंजाब में इसका असर खत्म होने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश नहीं हुई और धूप खिली रही। जिसके बाद प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के करीब है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा में 2 दिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी: रातें सर्द होंगी, 20 मार्च से बदलेगा मौसम, 2 दिन छाए रहेंगे बादल

हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा; हिमस्खलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में शुक्रवार से ही बारिश- बर्फबारी हो रही है। शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। आज भी 4 जिलो में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़- राजनांदगांव में 40 डिग्री के करीब पारा: कई जिलों में लू जैसे हालात, अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम

छत्तीसगढ़ के सभी जिले मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही तेज गर्मी में तप रहे हैं। पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। दुर्ग और रायपुर संभाग में गर्मी का असर ज्यादा है। रविवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः पटना में अचानक बदला मौसम, छाए काले बादल: आज 12 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

पटना-मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। पटना, बक्सर, नालंदा में सुबह-सुबह काले बादल छा गए। वहीं, बक्सर, मुजफ्फरपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular