Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeदेशओडिशा में इंजीनियर के घर से 2 करोड़ कैश बरामद: विजिलेंस...

ओडिशा में इंजीनियर के घर से 2 करोड़ कैश बरामद: विजिलेंस टीम को देखकर खिड़की से नोटों के बंडल फेंके; 7 ठिकानों पर रेड जारी


भुवनेश्वर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को एक चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर रेड की। इस दौरान उसके दो घरों से 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ। लाखों रुपए के सोने के गहने और मंहगे कपड़े भी मिले हैं।

विजिलेंस टीम को देखते ही चीफ इंजीनियर भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपए के नोटों के बंडल फेंकने लगा था। अधिकारियों ने नोटों की गड्डी बरामद कर ली है। कैश गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा।

इंजीनियर की पहचान ओडिशा सरकार के कर्मचारी बैकुंठ नाथ सारंगी के रूप में हुई है। वह राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में काम करता है। उसके पास आय से अधिक संपत्ति होने का शक है। अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर के आवास और ऑफिस में तलाशी जारी है।

चीफ इंजीनियर के घर से मिले कैश की तस्वीरें-

आधिकारिक बयान में बताया गया कि ओडिशा पुलिस की एंटी करप्शन विंग ने भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी में चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर पर छापा मारा। उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से करीब 1 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए, जबकि अंगुल स्थित घर से 1.1 करोड़ रुपए मिले हैं।

बैकुंठ नाथ सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। अंगुल में विजिलेंस के स्पेशन जज ने उनके खिलाफ सर्च वारंट जारी किया था, जिसके आधार पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस ने अंगुल के करदागड़िया में दो मंजिला घर, भुवनेश्वर और पुरी जिले के पिपिली के सिउला में फ्लैटों का पता लगाया।

अंगुल जिले में सारंगी के पैतृक घर और रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी प्लानिंग एंड रोड स्थित चीफ इंजीनियर के ऑफिस पर भी छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular