औरंगाबाद में आर्केस्ट्रा डांसर ने खुदकुशी कर ली। कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। देर रात प्रोग्राम से घर लौटी थी। इस बीच पति से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर फांसी लगा ली। घटना शहर के महुआ शहीद मोहल्ले का है।
.
मृतका नेहा सिंह(29) दिल्ली की रहने वाली थी। दो शादी हुई थी। पहले पति को छोड़ दिया था। उसके बाद डेहरी ऑन सोन के आर्केस्ट्रा संचालक दर्पण पासवान से शादी की थी। 3 साल से आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़िकयों के साथ बाबू लाल प्रसाद के घर में किराए पर रह रही थी। 10 साल का एक बेटा, वो भी साथ रहता था। पति भी साथ रहता था। लेकिन घटना के समय वो घर में मौजूद नहीं था। किसी काम से रोहतास गया था।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को हरिहरगंज में नेहा का प्रोग्राम था। देर रात वहां से लौटने के बाद पति को फोन किया। फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने कॉल काट दिया। काफी कॉल करने के बाद जब उसने फोन नहीं उठाया तो दर्पण ने बेटे को फोन किया। मम्मी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अभी सोई नहीं है। अपने कमरे में मोबाइल देख रही है। उसके बाद भी उसे फोन करता रहा।
इसी पंखे से लटककर नेहा ने खुदकुशी कर ली।
फोन करके देखने कहा था
साथ काम करने वाली डांसर रोशनी ने बताया, ‘सुबह 4 बजे के करीब दर्पण ने मुझे फोन किया। कमरे में जाकर उसे देखने को कहा। जब कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। शोर मचाकर मकान मालिक और आसपास के लोगों को बुलाया। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। 1 घंटे बाद दर्पण भी पहुंच गया।’
शराब पीकर झगड़ा करती थी
वहीं, मृतका के बेटे ने कहा, ‘मम्मी शराब पीकर झगड़ा करती थी। पापा पर शक करती थी। कहती थी किसी से बात करता है। मैं बोलता था, पापा काम का पैसा लेने के लिए बाहर जाते हैं। अक्सर कहती थी, फांसी लगा लेंगे। शनिवार को भी कहा था। मैंने उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा था। मुझे दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया था।’
मोबाइल से खुलेगा राज
नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका को मोबाइल को कब्जे में लिया है। छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
6 साल पहले दूसरी शादी हुई थी
नेहा की पहली शादी 10 साल पहले दिल्ली में हुई थी। कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात डेहरी के दर्पण से हुई थी। दर्पण आर्केस्ट्रा ग्रुप के ऑर्गेनाइजर का काम करता था। दोनों का अक्सर एक साथ कार्यक्रम में आना जाना होता था। इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ती गई। 6 साल पहले पहले पति को छोड़कर दर्पण के साथ दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद बेटे को लेकर दिल्ली से बिहार आ गई।
औरंगाबाद में दर्पण ने नेहा एंटरटेनमेंट ग्रुप बनाया। काम के लिए पश्चिम बंगाल और दूसरे जगहों से लड़कियों को बुलाता था। पति-पत्नी मिलकर शादी, पार्टी के लिए बुकिंग करते थे। नेहा खुद डांसर थे। कई डांसरों से उसका संपर्क था। दर्पण भी काफी दिनों से फील्ड में काम कर रहा था। उसकी भी कई कलाकारों से जान पहचान थी। कार्यक्रम के सिलसिले में दूसरी लड़कियों के साथ बातचीत होता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद और मारपीट होता था।