Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeबिहारऔरंगाबाद में कुएं में डूबने से किशोर की मौत: खेत में...

औरंगाबाद में कुएं में डूबने से किशोर की मौत: खेत में पटवन करने गया था नाबालिग, इलाज के दौरान गई जान – Aurangabad (Bihar) News



औरंगाबाद के देव थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं की पटवन करने गए 15 वर्षीय रोहित कुमार की कुएं में डूबने से मौत हो गई। रोहित सतन भुइयां का बेटा था।

.

रविवार की सुबह रोहित घर से गेहूं की पटवन के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। बधार की तरफ गए ग्रामीणों ने रोहित को कुएं में देखा और परिजनों को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद से रोहित को कुएं से निकाला गया।

औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर

गंभीर हालत में रोहित को पहले देव रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का मानना है कि पटवन के दौरान रोहित कुएं के किनारे बैठा होगा और संतुलन बिगड़ने से गिर गया। कुएं की अधिक गहराई के कारण वह डूब गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। पश्चिम केताकी पंचायत के समिति सदस्य रितिक रोशन ने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular