Friday, May 2, 2025
Friday, May 2, 2025
Homeमध्य प्रदेशकचरा खंती आग: कार्रवाई तो दूर, किसी को नोटिस तक नहीं...

कचरा खंती आग: कार्रवाई तो दूर, किसी को नोटिस तक नहीं – Bhopal News



आदमपुर कचरा खंती में फायर सेफ्टी लगाने के आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रहे। इंदौर की सुसज्जा इंटरप्राइजेज को 7 महीने पहले टेंडर मिला था, लेकिन कंपनी ने कोई फायर सिस्टम नहीं लगाया। निगम ने कई बार पत्र लिखे, आग लगने के 7 दिन पहले भी चेताया गया, पर कोई इ

.

22 तारीख को आग लगी, लेकिन अब तक किसी अफसर की जिम्मेदारी तय नहीं हुई। निगम ने कंपनी पर 15 लाख जुर्माना और 25 लाख का फायर सिस्टम चार्ज लगाया है, जो भुगतान से काटा जाएगा। आग लगने के अगले दिन ही कंपनी ने डेढ़ करोड़ का बिल लगा दिया।

अप्रैल में दो बार पहले भी आग लगी थी, फिर भी लापरवाही जारी रही। कंपनी को रोज़ 800 टन कचरा उसी दिन निपटाना होता है। निगरानी की जिम्मेदारी अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान की थी, लेकिन उन्होंने भी सिर्फ पत्राचार किए।

15 लाख का फाइन किया कंपनी को फायर सेफ्टी के इंतजाम करने के लिए लगातार पत्र जारी किए गए। कंपनी ने इसका पालन नहीं किया, इस कारण उन पर 15 लाख का फाइन लगाया गया। इसके साथ ही नगर निगम के फायर ब्रिगेड का भी चार्ज लिया गया है। उन्हें जल्द से जल्द फायर सेफ्टी सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। – हरेंद्र नारायण, कमिश्नर नगर निगम



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular