Sunday, June 22, 2025
Sunday, June 22, 2025
Homeबिहारकटिहार में 5.8 किलो गांजा बरामद: पुलिस ने महिला समेत 2...

कटिहार में 5.8 किलो गांजा बरामद: पुलिस ने महिला समेत 2 तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक से जा रहे थे दोनों – Katihar News



कटिहार के कुरसेला पुलिस ने एसएच-77 पर बड़ी कार्रवाई की है। डूमरिया महंत स्थान के पास से पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला और पुरुष शामिल हैं। दोनों के पास से 5.881 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष बाइक से गांजा ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना टीकापट्टी अवधेश नगर निवासी वेदानन मंडल और मलेनिया निवासी बबीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी जब्त कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular