Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeहरियाणाकनीना नपा चुनाव में ससुर बने पार्षद पुत्रवधू बनी प्रधान: नोटा...

कनीना नपा चुनाव में ससुर बने पार्षद पुत्रवधू बनी प्रधान: नोटा पर 119 वोट पड़े, दो परिवारों के बीच मुकाबला हुआ, शहर में होगा विकास – Mahendragarh News



कनीना नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी की फाइल फोटो

हरियाणा के महेंद्रगढ़ की कनीना नगर पालिका चुनाव में पहले की तरह इस बार भी मास्टर दिलीप परिवार व राजेंद्र सिंह लोढ़ा परिवार के बीच मुकाबला रहा। जिसमें लोढ़ा पार्षद व पुत्रवधू प्रधान बनी। मास्टर दिलीप का लड़का पार्षद बना व पुत्रवधू प्रधान का चुनाव हार

.

कनीना नगर पालिका की प्रधान डॉक्टर रिंपी कुमारी बनी, वही उनके ससुर राजेंद्र सिंह लोढ़ा वार्ड पार्षद का चुनाव जीता हैं। उनके ससुर राजेंद्र सिंह लोढ़ा पहले नगर पालिका के दो बार प्रधान रह चुके हैं। अब उनकी पुत्रवधू नगर पालिका की चौधर संभालेंगी।

कनीना नगर पालिका की प्रधान रिंपी कुमारी बनी। उनको 3138 वोट मिले, उसके प्रतिद्वंद्वी सुमन चौधरी को 2572 वोट मिले। डॉक्टर रिंपी कुमारी 566 वोटो से जीती। वही राजेंद्र सिंह लोढ़ा 14 नंबर वार्ड से 100 वोटो से विजई रहे। वहीं सुमन चौधरी के पति दीपक चौधरी 2 नंबर वार्ड से 35 वोटो से जीते।

नगर पालिका चुनाव में 119 लोगों ने नोटा का बटन दबाया

प्रधान पद के चुनाव में एक नंबर वार्ड से 3, दो नंबर वार्ड से 4, तीन नंबर वार्ड से 11, चार नंबर वार्ड से 1, पांच नंबर वार्ड से 3, छह नंबर वार्ड से 6, सात नंबर वार्ड से जीरो, आठ नंबर वार्ड से 3, नौ नंबर वार्ड से 4, दस नंबर वार्ड से 2, ग्यारह नंबर वार्ड से 3, 12 नंबर वार्ड से 1, तेहरा नंबर वार्ड से 5 और चौदह नंबर वार्ड से 3 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार पर भरोसा नहीं जताया। 49 नोटा का बटन दबाया। वहीं वार्ड मेंबरों के चुनाव में भी मतदाताओं ने किसी पर भी भरोसा नहीं जताया। वार्ड नंबर एक में 7, वार्ड नंबर दो में 2, वार्ड नंबर तीन में 7 वार्ड नंबर चार में 1, वार्ड नंबर पांच में 1, वार्ड नंबर छह में 17, वार्ड नंबर सात में 1, वार्ड नंबर आठ में 8, वार्ड नंबर नौ में 5, वार्ड नंबर दस में 4, वार्ड नंबर ग्यारह में 2, वार्ड नंबर 12 में 9, वार्ड नंबर 13 में 3 और वार्ड नंबर 14 में 3 लोगों ने किसी भी उम्मीदवार पर भरोसा नहीं जताया। 70 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

कनीना नगरपालिका लगभग 70 साल पुरानी है। यहां अधिकतर दो ही परिवारों के मध्य मुकाबला होता रहा है। अब की बर नगर पालिका चुनाव में तीसरी पीढ़ी ने चुनाव लड़ा। जिसमें पत्नी प्रधान पद के लिए व पति वार्ड पार्षद के लिए चुनाव लड़ा। पत्नी सुमन चौधरी हार गई, पति दीपक चौधरी वार्ड पार्षद बने। जब पहली बार नगर पालिका बनी तब दीपक चौधरी के दादा बलबीर सिंह दो बार नगर पालिका प्रधान बने वही एक बार इनके पिता मास्टर दिलीप सिंह प्रधान बने थे।

दूसरे परिवार की बात करें तो दो बार राजेंद्र सिंह लोढ़ा नगर पालिका के प्रधान रहे। अब उनकी पुत्रवधू रिंपी कुमारी प्रधान का चुनाव जीता है और उनके ससुर राजेंद्र सिंह लोढ़ा वार्ड पार्षद का चुनाव जीता है।

कनीना नगर पालिका का गठन के बाद 1955 में पहली बार जब नगर पालिका का चुनाव हुआ तो उस समय चौधरी बलबीर सिंह प्रधान बने। उसके बाद दूसरी बार 1968 में प्रधान बने। 1991 में बलवीर सिंह के पुत्र मास्टर दिलीप सिंह नगर पालिका के प्रधान बने।

वही दूसरे परिवार से दो बार नगर पालिका के प्रधान बने राजेंद्र सिंह लोढ़ा 1987 में पहली और दूसरी बार 1995 में नगर पालिका के प्रधान बने। अब उनकी पुत्रवधू रिंपी कुमारी प्रधान बनी।

कनीना में जीत के बाद रोड शो निकलते हुए समर्थक



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular