Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeबिहारकपड़ा दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली: 3 साल से चल...

कपड़ा दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली: 3 साल से चल रहा था विवाद, दुकान से लौटने के दौरान एक ने पकड़ा दूसरे ने चलाई गोली – Bhojpur News


दाहिने से साइड कंधे के नीचे लगी है गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी दुकानदार को गोली दाहिने साइड कंधे के नीचे लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया

.

मामला जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ गांव का है। जहां बदमाशों ने पूर्व के विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिलने के बाद अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जख्मी की पहचान तेलाढ़ गांव वार्ड नंबर 1 निवासी देव शंकर प्रसाद (26) के रूप में हुई है। वह पेशे से कपड़ा दुकानदार है जो अगिआंव बाजार पर अपना कपड़ा दुकान चलाता है।

जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती।

जमीन को लेकर 3 साल से चल रहा था विवाद

जख्मी देव शंकर प्रसाद ने बताया कि उसके घर के बगल में उसके पड़ोसी नित्यानंद राय का जमीन है। तीन साल पूर्व उन्होंने अपने मकान का छज्जा निकाला था। जिसको लेकर दोनों के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।

उसी समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार की देर शाम जब वह अगिआंव बाजार से अपना कपड़ा का दुकान बंद कर बाइक से वापस गांव लौटे रहे थे। लौटने के क्रम में जैसे ही वह तेलाढ़ पुल के पास बाइक से उतरे।

तभी रोहित कुमार ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। जिसको लेकर उनके बीच बहस होने लगी। प्रिंस ने कहा कि अगर तुम रंगदारी नहीं दोगे तो मैं तुम्हे दुकान नहीं चलाने दूंगा। उसी दौरान प्रिंस कुमार ने उसे गोली मार दी।

एक युवक ने पकड़ा, दूसरे ने चलाई गोली

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, दूसरी तरफ जख्मी दुकानदार देव शंकर प्रसाद ने नित्यानंद राय के भतीजे प्रिंस कुमार पर गोली मारने और उसके दोस्त रोहित कुमार को खुद पकड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular