Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeपंजाबकपूरथला में दहेज के लिए विवाहिता को दी प्रताड़ना: पहली शादी...

कपूरथला में दहेज के लिए विवाहिता को दी प्रताड़ना: पहली शादी की जानकारी भी छिपाई, पति और सास पर FIR – Kapurthala News



कपूरथला जिले में एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

.

बच्ची समेत घर से निकाला

जानकारी के अनुसार पीड़िता सीमा की शादी 3 मई 2021 को संदीप सिंह से हुई थी। दंपती की एक दो वर्षीय बेटी भी है। सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी सास सुखविंदर कौर और पति संदीप सिंह उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से परेशान करते थे। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसके स्त्री धन के सोने-चांदी के गहने भी ले लिए, मांगने पर भी वापस नहीं किए। उन्होंने उसे बच्ची के साथ घर से निकाल दिया।

पति की पहले हाे चुकी थी शादी

बाद में सीमा को पता चला कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी ससुराल पक्ष ने छिपा रखी थी। जांच अधिकारी एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर संदीप सिंह और उनकी मां सुखविंदर कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी गांव तलवंडी भरो नकोदर के रहने वाले हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular