Monday, May 5, 2025
Monday, May 5, 2025
Homeपंजाबकपूरथला में ​​​​​​​ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं कल से: 7 हजार खिलाड़ी शामिल...

कपूरथला में ​​​​​​​ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं कल से: 7 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे; 350 अधिकारी सुरक्षा में तैनात – Kapurthala News



कपूरथला में ​​​​​​​ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 सितंबर से स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में शुरू होंगी।

कपूरथला में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 सितंबर से स्थानीय गुरु नानक स्टेडियम में शुरू होंगी। DC कपूरथला ने बताया कि प्रशासन ने खेलों को उचित ढंग से आयोजित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर लगभग 5400 और जिला स्तरीय

.

उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह खेल न केवल खेल संस्कृति बढ़ाने में मदद करेंगे बल्कि उभरते खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए एक मंच भी प्रदान करेंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), कबड्डी (सर्कल स्टाइल), खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्मैशिंग और वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, 21-30 वर्ष, 31-40 वर्ष, 41-50 वर्ष, 51-60 वर्ष, 61-70 वर्ष, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की होंगी।

ब्लॉक कपूरथला की लड़कियों की प्रतियोगिताएं 4 सितंबर से जबकि लड़कों की प्रतियोगिताएं 5 सितंबर से गुरु नानक स्टेडियम में होंगी। फगवाड़ा ब्लॉक की लड़कियों के मुकाबले सरकारी सी.स.स्कूल फगवाड़ा में 6 सितंबर से जबकि लड़कों के 7 सितंबर से स्कूल होंगे। फुटबॉल प्रतियोगिता गुरु नानक कॉलेज सुखचाना साहिब फगवाड़ा में होगी।

ब्लॉक सुल्तानपुर लोधी के लिए लड़कियों की प्रतियोगिता 9 सितंबर को और लड़कों के लिए 10 सितंबर को सरकारी स्कूल डडविंडी में, नडाला ब्लॉक के लिए लड़कियों की प्रतियोगिता 11 सितंबर को और लड़कों के लिए 12 सितंबर को सरकारी हाई स्कूल खसन में होंगी। ढिलवां ब्लॉक की लड़कियों की प्रतियोगिता 11 सितंबर को और लड़कों की 12 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिलवां में होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular