Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeपंजाबकपूरथला साइंस सिटी में प्राकृतिक फोटोग्राफी दिवस: तस्वीरों से पक्षियों और...

कपूरथला साइंस सिटी में प्राकृतिक फोटोग्राफी दिवस: तस्वीरों से पक्षियों और प्रकृति की खूबसूरती का प्रदर्शन, नाजुकता और सौंदर्य को दर्शाया – Kapurthala News


प्रदर्शनी में पक्षियों और प्रकृति की तस्वीरें देखते लोग।

पंजाब के कपूरथला जिले की पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में प्राकृतिक फोटोग्राफी दिवस पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जम्मू विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध ईको फोटोग्राफर डॉ. परमल कुमार द्वारा खींची गई पक्षियों और प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरे

.

लोगों को प्रकृति के करीब लाने का प्रयास

वहीं साइंस सिटी की निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने बताया कि प्राकृतिक फोटोग्राफी दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को प्रकृति के करीब लाने का प्रयास है। फोटोग्राफी के माध्यम से प्राकृतिक दुनिया की नाजुकता और सौंदर्य को दर्शाया जा सकता है। डॉ. ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान में प्राकृतिक क्षेत्रों पर मानवीय गतिविधियों का प्रभाव बढ़ रहा है। फोटोग्राफी इन बदलावों का दस्तावेजीकरण करने में मदद करती है।

प्रदर्शनी का आनंद लेते बच्चे।

सकारात्मक प्रभावों को किया उजागर

यह पर्यावरण संरक्षण और जैव-विविधता की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रकृति के सकारात्मक प्रभावों को उजागर करना था। साइंस सिटी ने प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को अपने आस-पास के प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular