गोपाल गिरी, लखीमपुर-खीरी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संघ प्रमुख मोहन भागवत लखीमपुर पहुंचे हैं।
लखीमपुर खीरी के कबीरधाम में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। वह यहां संत असंग देव भक्त भवन शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में धाम के नए आश्रम भूमि का पूजन करेंगे।
संघ प्रमुख दोपहर 12 बजे कबीरधाम आश्रम पहुंचे। एक घंटे तक वह प्रमुख संतों के साथ संवाद करेंगे और ग्रीन टी का सेवन करेंगे। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक भोजन करेंगे। इसके बाद डेढ़ घंटे का विश्राम करेंगे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे लोग।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे लोग।
सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे शाम 3 बजे भागवत सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्य मंच पर स्वागत समारोह में भाग लेंगे। 3:10 से 3:30 बजे तक गुरुदेव द्वारा सत्संग होगा। 3:30 बजे से संघ प्रमुख का व्याख्यान शुरू होगा। वह शाम 4:30 बजे कार्यक्रम से विदा होंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने कोतवाल के साथ आश्रम का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर ड्यूटी प्वाइंट की जानकारी दी। आश्रम में तैयारियां जोरों पर हैं। आने वाले मार्गों की मरम्मत की गई है। साथ ही आश्रम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।