Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारकरंट की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत: भोजपुर में...

करंट की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत: भोजपुर में सेंट्रिंग का काम करने गया था, शौच जाने के दौरान हुआ हादसा – Bhojpur News


भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक सेंट्रिग ठेकेदार की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी रामकुमार केशरी का बेटा राहुल केसरी(25) है। वह पेशे से ठेकेदार था। ठेके पर लेकर सेंट्रिग का काम करता था।

मृतक की फाइल फोटो।

इधर, मृतक के साथ काम करने गए उनके पड़ोसी टुन्ना प्रसार ने बताया कि वह दोनों शुक्रवार की सुबह अपने गांव से लक्षणपुर गांव सेंट्रिग का काम करने गए थे। तभी वह शौच करने के लिए लक्षणपुर गांव स्थित आहर के किनारे चला गया। जहां बिजली की तार काफी नीचे से गुजर रही थी। इसी क्रम में वो विद्युत प्रवाहित तार से स्पर्श हो गया। इसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

सूचना पाकर वे लोग फौरन वहां पहुंचे, और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना पर नगर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने 3 भाई और 2 बहन में छोटा था। उसकी शादी इसी साल 6 मार्च को हुई थी।

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल।

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल।

मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी प्रियंका देवी और मां फुलकुमारी देवी बदहवास हो गई। दोनों बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसके परिवार में मां फुलकुमारी देवी, पत्नी प्रियंका देवी, दो भाई जितेंद्र केशरी, संतोष केशरी और 2 बहन आरती कुमारी और सोनी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां फुलकुमारी देवी, पत्नी प्रियंका देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular