Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeहरियाणाकरनाल के मधुबन में बी स्तरीय कल्याण सभा: डीजीपी शत्रुजीत कपूर...

करनाल के मधुबन में बी स्तरीय कल्याण सभा: डीजीपी शत्रुजीत कपूर रहे शामिल, खेल प्रतिभा निखारने की पहल को मंजूरी – Gharaunda News


हरियाणा पुलिस की राज्य स्तरीय कल्याण सभा को संबोधित करते हुए डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर।

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में शुक्रवार को बी स्तरीय कल्याण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने की। सभा में प्रदेशभर की पुलिस इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधि कर्मचार

.

डीजीपी ने शिक्षा व स्वास्थ्य पर दिया जोर

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने वर्षों पहले डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूलों की जो शुरुआत की थी, वह आज सफल मॉडल बन चुकी है। फिलहाल प्रदेश में 22 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल संचालित हैं, जहां लगभग 24 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें न केवल पुलिस कर्मियों के बल्कि आम नागरिकों के बच्चे भी शामिल हैं। स्कूलों से हजारों टीचरों को रोजगार भी मिला है।

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में सभा में डीजीपी शत्रुजीत कपूर व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण।

मेधावी बच्चों को विदेश जाने के लिए स्कॉलरशिप

डीजीपी कपूर ने बताया कि अब पुलिस कल्याण कोष से उन मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह स्कीम पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम कदम है। सभा में निर्णय लिया कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के अंतिम संस्कार का खर्च अब पुलिस कल्याण कोष से वहन किया जाएगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया और तुरंत प्रभाव से लागू करने की बात कही गई।

खेल प्रतिभाओं को निखारने की योजना पास

हरियाणा सशस्त्र पुलिस की ओर से यह सुझाव दिया कि जिन बच्चों में जन्मजात खेल प्रतिभा है, उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के अवसर दिए जाए। डीजीपी ने कहा कि यह पहल डीएवी स्कूलों की तर्ज पर एक सफल प्रयास बन सकती है। प्रस्ताव को सभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके तहत खिलाड़ियों को हरियाणा पुलिस के अवार्डी खिलाड़ियों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

राज्य स्तरीय कल्याण सभा में प्रतिभागी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।

राज्य स्तरीय कल्याण सभा में प्रतिभागी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।

आवास, पदोन्नति और प्रशिक्षण पर भी रखे पॉइंट

डीजीपी कपूर ने बताया कि मधुबन और पंचकूला में नए आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। मृतक पुलिसकर्मियों के परिवारों को तत्काल सहायता राशि, कौशल विकास प्रशिक्षण, निजी आवास के लिए लोन की सुविधा, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। सभा के दौरान सैनिकों के कल्याण से संबंधित सर फिलिप चैट वुड के विचारों को भी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।

आपके देश की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण हमेशा और हर बार सर्वप्रथम हैं। सैनिक का सम्मान, कल्याण और सुविधा उसके बाद और आपकी खुद की सुविधा, आराम और सुरक्षा हमेशा सबसे आखिर में आती है।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे शामिल

सभा में हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. अरशिंद्र सिंह चावला, एडीजीपी ममता सिंह, अमिताभ ढिल्लों, संजय कुमार, सौरभ सिंह, केके राव, विकास अरोड़ा, हरदीप सिंह दून, सिबाश कबिराज, डॉ. राजश्री सिंह, वाई पूरन कुमार, राकेश आर्य, बी. सतीश बालान, अशोक कुमार, ओपी नरवाल, पंकज नैन समेत पुलिस की विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular