Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणाकरनाल में ठंड से बुजुर्ग की मौत: खाली प्लॉट में मिला...

करनाल में ठंड से बुजुर्ग की मौत: खाली प्लॉट में मिला शव, पास से कंबल भी बरामद; नहीं हुई पहचान – Gharaunda News


करनाल में ठंड की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका शव खाली प्लॉट से बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुजुर्ग के पास से एक कंबल मिला है। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी हाउस करनाल में रखवा दिया है।

.

मामला सेक्टर-12 का है। जहां वीरवार की सुबह वकीलों के चैंबरों के नजदीक खाली प्लॉट में शव दिखा। जिसे बाद तुरंत आशियाना की टीम को कॉल किया। जिसके बाद अपना आशियाना टीम से राजकुमार व अंशुल मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस।

ठंड के कारण हुई बुजुर्ग की मौत

उन्होंने डायल-112 को कॉल किया और डायल 112 ने सिविल लाइन थाना को बुलाया गया। सिविल लाइन थाना से जांच अधिकारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। राजकुमार ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। बुजुर्ग की मौत ठंड के कारण हुई है। बुजुर्ग के पास एक कंबल भी मिला है। बुजुर्ग कोई मांगने खाने वाला लग रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर से कोई व्यक्ति लापता हुआ है तो परिवार सिविल लाइन थाना से संपर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति ठंड में बाहर न रहे, प्रशासन की तरफ से रैन बसेरे बनाए गए है, जहां पर हर तरह की सुविधा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular