Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeहरियाणाकरनाल में पार्क में मिला बुजुर्ग का शव: नाक से निकल...

करनाल में पार्क में मिला बुजुर्ग का शव: नाक से निकल रही थी चीटियां, नहीं हुई शिनाख्त, मुर्दाघर हाउस भेजा – Gharaunda News


पार्क में मिला बुजुर्ग का शव व छानबीन करती पुलिस।

हरियाणा में करनाल के पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित पार्क में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा व पैरों में ग्रे रंग के सैंडल पहने हुए है। बुजुर्ग के

.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मुर्दाघर हाउस करनाल में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

मृतक के पास मिला सफेद रंग का कट्टा

पुलिस को मृतक के पास एक सफेद रंग का कट्टा भी मिला है। जिसमें अलग-अलग तरह का समान भरा पड़ा है। पुलिस की माने तो मृतक कचरा बीनने का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया कि वह कॉलेज में अपनी बेटी को लेने के लिए आया था। कॉलेज में बेटी की क्लास चल रही थी। इसलिए मैं टहलने के लिए पार्क में आ गया था। जहां मुझे एक बुजुर्ग बेसुध से पड़े नजर आए।

महाविद्यालय के पीछे पार्क में पड़ा बुजुर्ग का शव।

पार्क में दो महिलाएं बीन रही थी कचरा

नजदीक जाकर देखा तो बुजुर्ग मृत अवस्था में थे, बुजुर्ग की नाक से चीटियां निकल रही थी। पार्क में दो महिलाएं भी कचरा बीन रही थी, मैने उनको भी बुजुर्ग की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन उनको भी बुजुर्ग के बारे में कुछ नहीं पता था। जिसके बाद डायल-112 को कॉल किया और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कूड़ा बीनने का काम करता था मृतक

ईआरवी इंचार्ज श्याम सिंह ने बताया कि पार्क में कुछ लोगों से बात हुई है। जिसके माध्यम से पता चला है कि बुजुर्ग यहां पर कूड़ा उठाता था। मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मुर्दाघर हाउस रखवा दिया गया है। शिनाख्त न होने पर दाह संस्कार करवा दिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular