घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में परियोजनाओं का शिलान्यास करते विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण।
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को करनाल के घरौंडा हलके में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के दौरान मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपनी गुटबाजी ठीक करनी चाहिए और ए
.
वहीं पाकिस्तान पर हुए हालिया सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने तीन दिन में आतंकियों के ठिकाने तबाह कर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। यह देश की ताकत और निर्णायक नेतृत्व का उदाहरण है। घरौंडा हल्के में हरविंद्र कल्याण ने 2.18 करोड़ की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
पिछले 11 सालों में देश मजबूत हुआ
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पिछले 11 सालों में देश मजबूत हुआ है। देश की मजबूती के साथ-साथ देश का गौरव और सम्मान भी बढ़ा है। आज भारत अपनी शर्तों पर बात करता है। एक समय ऐसा था, जब छोटी-छोटी बातों के लिए हमारे देश को अन्य देशों की तरफ देखना पड़ता था, आज स्थिति बिल्कुल अलग है।
आज भारत बाकी देशों का मार्गदर्शन करता है। अभी हाल ही में हुआ ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश की मजबूती का बहुत बड़ा उदाहरण है।
लोगों को संबोधित करते हरविंद्र कल्याण।
पहलगाम आतंकी घटना में पाकिस्तान का हाथ
पहलगाम में आतंकियों ने कायराना हरकत की, इसमें पाकिस्तान का भी पूरा हाथ था। तीन दिन के अंदर हमारे मजबूत नेतृत्व और सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है और एक समय सीमा के अंदर आतंकियों के ठिकानों को खत्म करने का काम किया, उन लोगों के कितने एयरबेस तहस नहस किए गए।
तीन दिन के अंदर ही पाकिस्तान को घुटने पर लाने का काम हमारे देश ने किया है, यह हमारे देश की मजबूती और ताकत का परिणाम है और इस मजबूती और ताकत की रिफ्लेक्शन हमें दिखती है।
लोगों में बढ़ी है देश प्रेम की भावना
आज लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना बढ़ी है, आज लोगों के अंदर एक आत्मविश्वास जगा है कि हम उस देश के निवासी है, जो देश आज अपने पैरों पर न केवल खड़ा है, बल्कि बड़ी मजबूती के साथ आज आगे बढ़ रहा है। 11 सालों में देश बहुत आगे बढ़ा है, नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
आने वाले समय में लगातार हमारा देश इस तरीके से आगे बढ़ेगा कि 2047 में हमारा देश विकसित राष्ट्रों की सूची में होगा।
अच्छे विपक्ष की भूमिका ही अदा कर ले विपक्ष
राहुल गांधी के हरियाणा आगमन और संगठन निर्माण के सवाल पर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि यह उनकी (कांग्रेस) की अपनी सोच है, उनकी अपनी पार्टी है, पार्टी को चलाने का उनका अपना तरीका है, वो (कांग्रेस) अपनी गुटबाजी को ठीक करे और एक अच्छे विपक्ष की भूमिका अदा करने की कोशिश करे।
मैं समझता हूं कि अगर कांग्रेस एक अच्छे विपक्ष की ही भूमिका अदा कर ले तो बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।