Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeहरियाणाकरनाल में शादी में स्टेज से गहनों का बैग चोरी: 15-16...

करनाल में शादी में स्टेज से गहनों का बैग चोरी: 15-16 साल के लड़के ने उड़ाया सोना और चांदी, वारदात CCTV में कैद – Karnal News


स्टेज से आभूषणों से बैग को लेकर भागता बच्चा।

हरियाणा में करनाल-कैथल रोड स्थित राजघराना होटल में शादी समारोह के दौरान गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 9.5 तोले सोना और आधा किलो चांदी के गहने थे। 8 लाख से ज्यादा का नुकसान बताया जा रहा है। चोरी की यह वारदात उस वक्त हुई जब स्टेज पर मिलनी का का

.

इस लड़के ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम।

परिवार के अनुसार, एक 15-16 साल का लड़का और 22-23 साल का उसका साथी स्टेज के पास घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मौका देखते ही बैग गायब कर दिया। चोरी की यह हरकत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आभूषणों से भरे बैग को लेकर जाते चोर।

आभूषणों से भरे बैग को लेकर जाते चोर।

9.5 तोला सोना और आधा किलो चांदी लेकर फरार हुए चोर कैथल के सजुमा गांव निवासी पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि कल मेरी बेटी की शादी और रात करीब 10 बजे स्टेज पर लड़की व लड़के वालों का मिलनी का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान स्टोज के ऊपर सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग 15 से 16 साल का लडका उठा कर ले गया। उसके साथ एक 23 से 24 साल का लड़का था। बैग में करीब 9.5 तोला सोना और आधा किलो चांदी के गहने रखे थे। शादी की रस्मों के दौरान परिवार वाले बिजी थे, इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

चोरी का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक चोर होटल से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने बताया कि शादियों के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहले भी कई मामलों में देखा गया है कि शादी समारोह में शामिल होने के बहाने चोर होटल और पंडाल में घुस जाते हैं और मौका देखकर गहने, पैसे या अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं।

शादी में घुम रहा बच्चे का दूसरा साथी।

शादी में घुम रहा बच्चे का दूसरा साथी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, चोरों की तलाश शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही अजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक करनाल को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत को आधार बनाते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करनाल सदर थाना में जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि चोरी की यह वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामला थाना सदर करनाल में दर्ज किया गया है और पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular