मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार को खत्म हो गया। 20 नवंबर को 444 मतदान स्थलों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को नवीन मंडी स्थल से रवाना किया जा रहा है।
.
पोलिंग पार्टियों को रवाना किया
- पोलिंग पार्टियों को मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच रवाना किया गया।
- ये पार्टियां 351 मतदान केंद्रों पर 444 मतदान स्थलों पर मतदान संपन्न कराएंगी।
- मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
- नवीन मंडी स्थल पर पोलिंग कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट और अन्य आवश्यक सामग्री दी जाएगी।
- मतदान से पहले सभी उपकरणों की जांच की जा रही है। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
स्ट्रांग रूम बनाया गया
- नवीन मंडी स्थल में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां मतदान के बाद ईवीएम रखी जाएगी।
- स्ट्रांग रूम और मतदान स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- पूरे परिसर में बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ाई गई है।
7 प्रत्याशी मैदान में, 20 को मतदान, 23 को नतीजे
सपा से तेज प्रताप सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी से अनुजेश प्रताप सिंह यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी से विवेक यादव, समाज पार्टी से प्रदीप आजाद और निर्दलीय सचिन कुमार खड़े हुए हैं।382,378 मतदाता (207,457 पुरुष, 174,917 महिलाएं और 4 अन्य) इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
प्रशासन ने क्षेत्र को 9 जोन और 44 सेक्टर में विभाजित कर चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली है। 23 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बताया जा रहा है। मतदाताओं और प्रशासन के साथ पूरे क्षेत्र की नजर 23 नवंबर के नतीजों पर है।