Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशकरीला में रंग पंचमी पर लगा तीन दिवसीय मेला: मां जानकी...

करीला में रंग पंचमी पर लगा तीन दिवसीय मेला: मां जानकी धाम में 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना; CCTV से होगी निगरानी – Ashoknagar News


मां जानकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।

अशोकनगर के प्रसिद्ध मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी पर विशेष मेले की शुरुआत हो गई है। ये मेला तीन दिन तक चलेगा। पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां जानकी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

.

मेले की खास परंपरा है बधाई नृत्य। यहां श्रद्धालु मां जानकी से मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर वे मंदिर में बधाई नृत्य करवाते हैं। इस वर्ष भी सैकड़ों नृत्यांगनाएं करीला धाम पहुंच चुकी हैं। राई बधाई का सिलसिला सोमवार रात से शुरू हो गया है। ये गुरुवार तक चलेगा।

करीला की पूरी पहाड़ी को आकर्षक लाइट से सजाया गया है।

पहाड़ी को आकर्षक लाइट से सजाया गया प्रशासन ने मेले के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। करीला की पूरी पहाड़ी को आकर्षक लाइट से सजाया गया है। मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी तीनों दिन व्यवस्था संभालेंगे।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त अनुमान है कि इस मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालु मां जानकी के दर्शन करेंगे। रात में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ये परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही श्रद्धा से मनाई जा रही है।

रंग पंचमी पर विशेष मेले की शुरुआत हो गई है।

रंग पंचमी पर विशेष मेले की शुरुआत हो गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular