Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनकरेंट अफेयर्स 17 जनवरी: पीएम ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया;...

करेंट अफेयर्स 17 जनवरी: पीएम ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया; ओलिंपिक शूटर मनु भाकर और चेस वर्ल्ड चैंपियन गुकेश समेत 4 को खेल रत्न


  • Hindi News
  • Career
  • PM Inaugurates Auto Expo 2025; 4 Including Olympic Shooter Manu Bhaker And Chess World Champion Gukesh Awarded Khel Ratna

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ने ‘न्यू ग्लेन रॉकेट’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ लगभग 2,960 करोड़ रुपए का समझौता किया। BCCI ने SC के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा को लोकपाल बनाया।

कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

उद्घाटन (INAUGURATION)

1. पीएम मोदी ने ऑटो एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 इवेंट का उद्घाटन किया।

यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा।

यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा।

  • ऑटो एक्सपो-2025 में पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हो रही हैं।
  • 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है।
  • इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है।
  • इस बार भारत मंडपम के साथ-साथ द्वारका के यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में भी ये एक्सपो चल रहा है।
  • एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेस करेंगे।

अवॉर्ड (AWARD)

2. ओलिंपिक शूटर मनु भाकर और चेस वर्ल्ड चैंपियन गुकेश समेत 4 को खेल रत्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण किया।

खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को हुआ।

खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को हुआ।

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • उनके अलावा, ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • पेरिस पैरालिंपिक्स में जेवलिन का गोल्ड जीतने वाले नवदीप समेत 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं, जबकि 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं।
  • इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

3. BCCI ने SC के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा को लोकपाल बनाया: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण मिश्रा को अपना लोकपाल नियुक्त किया है।

जस्टिस अरुण मिश्रा ने 7 जुलाई, 2014 से 2 सितंबर, 2020 तक सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस की भूमिका निभाई।

जस्टिस अरुण मिश्रा ने 7 जुलाई, 2014 से 2 सितंबर, 2020 तक सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस की भूमिका निभाई।

  • जस्टिस मिश्रा को 2 जून, 2021 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • वे 1 जून, 2024 तक NHRC के अध्यक्ष पद पर रहे।
  • अरुण मिश्रा का साल 1989 और 1995 में रिकॉर्ड वोटों से मध्य प्रदेश बार काउंसिल में चयन हुआ था।
  • वहीं, साल 1998 में वो इतिहास में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने।
  • उन्हें 25 अक्टूबर, 1999 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • 26 नवंबर, 2010 को उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया।
  • 14 दिसंबर, 2012 को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

नेशनल (NATIONAL)

4. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि: इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो भारत के राजकीय मेहमान होंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया है 76वें गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी, 2025) के अवसर पर राजकीय मेहमान बनने का पीएम नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया है 76वें गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी, 2025) के अवसर पर राजकीय मेहमान बनने का पीएम नरेन्द्र मोदी का आमंत्रण इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

  • वे 25-26 जनवरी को भारत के आधिकारिक दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आएंगे।
  • इस दौरान उनकी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।
  • साथ ही, दोनों देशों के बीच कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी होने की संभावना है।
  • सुबियांतो ने अक्टूबर, 2024 में ही इंडोनेशिया के नये राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
  • सुबियांतो की यह पहली भारत यात्रा होगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. इमरान खान को भ्रष्टाचार केस में 14 साल की जेल: पाकिस्तान के एक कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 साल और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई है।

इमरान खान को यह सजा रावलपिंडी के गैरीसन शहर की जेल में भ्रष्टाचार विरोधी अदालत द्वारा सुनाया गया, जहां खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

इमरान खान को यह सजा रावलपिंडी के गैरीसन शहर की जेल में भ्रष्टाचार विरोधी अदालत द्वारा सुनाया गया, जहां खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

  • कोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोनों पर सजा का एलान किया।
  • दोनों पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रूपए के नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
  • अल-कादिर ट्रस्ट एक गैर-सरकारी कल्याण संगठन है, जिसे खान की तीसरी पत्नी बुशरा वट्टो और खान ने 2018 में स्थापित किया था।
  • ये ट्रस्ट आध्यात्मिकता और इस्लामी शिक्षाओं को समर्पित एक विश्वविद्यालय चलाता है।
  • इमरान खान अगस्त तोशाखाना से जुड़े केस में अगस्त 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं।
  • नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने दिसंबर 2023 में इमरान खान, बुशरा बीबी और अन्य 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया था।

6. जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ने न्यू ग्लेन रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर और अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने 16 जनवरी को न्यू ग्लेन रॉकेट की सफल टेस्टिंग की है।

रॉकेट को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 2 बजे अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया।

रॉकेट को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 2 बजे अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया।

  • रॉकेट ने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल की है, हालांकि इससे पहले इसकी लॉन्चिंग टाली गई थी।
  • रॉकेट से एक प्रोटोटाइप उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया गया।
  • लॉन्च होने के 13 मिनट बाद ही इसने अपना मिशन पूरा किया।
  • इस विशाल रॉकेट की लंबाई 98 मीटर है।
  • इसे चंद्रमा तक अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
  • रॉकेट को उसी लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया है, जहां से 50 साल पहले मेरिनर और पायनियर अंतरिक्ष यान को लॉन्च किया था।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

7. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन की शुरुआत की: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 16 जनवरी को कोटा के श्रीनाथपुरम स्थित लॉरेंस मेयो स्कूल से ‘स्टूडेंट कनेक्ट प्रोग्राम’ के तहत मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन की शुरुआत की।

इसके तहत स्टूडेंट्स को स्कूल और कॉलेज में ही पासपोर्ट बनाने की सुविधा मिल सकेगी।

इसके तहत स्टूडेंट्स को स्कूल और कॉलेज में ही पासपोर्ट बनाने की सुविधा मिल सकेगी।

  • इस वैन के जरिए स्टूडेंट्स एप्लिकेशन, बायोमेट्रिक और वेरिफिकेशन सहित सभी जरूरी प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
  • स्टूडेंट्स को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • पासपोर्ट कार्यालय द्वारा शहर के 20 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को चिन्हित किया है, जहां शिविर आयोजित होंगे।
  • साथ ही इस पहल के जरिए स्टूडेंट्स को पासपोर्ट के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

डिफेंस (DEFENCE)

8. रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ समझौता किया: रक्षा मंत्रालय ने सरकारी कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के साथ लगभग 2,960 करोड़ रुपए का समझौता किया है।

रक्षा मंत्रालय और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के बीच यह करार गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह (बीच में) की मौजूदगी में हुआ।

रक्षा मंत्रालय और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के बीच यह करार गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह (बीच में) की मौजूदगी में हुआ।

  • समझौते के तहत भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, भारतीय नौसेना के लिए मीडियम-रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (MRSAM) की सप्लाई करेगी।
  • MRSAM सिस्टम एक स्टैंडर्ड फिट है, जो कई भारतीय नौसेना जहाजों पर लगा है।
  • इसे भविष्य में अधिकांश प्लेटफार्मों पर फिट करने की योजना है।
  • ये मिसाइल दो स्टेज की है, जो लॉन्च होने के बाद कम धुआं छोड़ती है।
  • MRSAM एक बार लॉन्च होने के बाद 70 किलोमीटर के दायरे में आने वाली किसी भी मिसाइल, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और निगरानी विमानों को मार गिराने में पूरी तरह से सक्षम है।
  • यह 2469.6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दुश्मनों पर प्रहार और हमला कर सकती है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

17 जनवरी का इतिहास:

  • 2010 में आज ही के दिन कोलकाता के पूर्व मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ज्योति बसु का 96 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हुआ था।
  • 2014 में अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन हुआ था। हिंदी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकीं सुचित्रा एक्ट्रेस मुनमुन सेन की मां थीं।
  • 1979 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1946 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई थी।
  • 1945 में स्क्रिप्ट राइटर और हिन्दी फिल्मों के गीतकार जावेद अख्तर का जन्म हुआ था।
  • 1943 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और US प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन रूसवेल्ट की मोरक्को में मुलाकात की।
  • 1942 में पूर्व हैवीवेट चैंपियन अमेरिकी बॉक्सर मोहम्मद अली का जन्म हुआ था।
  • 1917 में अमेरिका ने तीन आइसलैंड- सेंट थॉमस, सेंट जॉन और सेंट क्रोइक्स 25 मिलियन डॉलर में खरीदे।
  • 1706 में अमेरिकी लेखक बेंजामिन फ्रेंकलिन का जन्म हुआ था।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें:

1. करेंट अफेयर्स 16 जनवरी: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग बनाने की मंजूरी दी; स्पेस में डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना इंडिया

अमेरिका ने 3 भारतीय परमाणु संस्थानों से बैन हटाया। जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने SC के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वहीं, श्रीहरिकोटा में 3,985 करोड़ में तीसरा सैटेलाइट लॉन्च पैड बनेगा। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 15 जनवरी: पीएम ने 2 युद्धपोत और 1 सबमरीन नौसेना को कमीशन किए; CISF की 2 रिजर्व बटालियन बनाने को मंजूरी

इंडियन विमेंस टीम ने आयरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 435 रन बनाए। ओडिशा गवर्नमेंट इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को 20,000 रुपए मासिक पेंशन देगी। वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम 3.0 का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular