Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनकरेंट अफेयर्स 21 सितंबर: आतिशी दिल्ली की सबसे युवा CM बनीं...

करेंट अफेयर्स 21 सितंबर: आतिशी दिल्ली की सबसे युवा CM बनीं , पीएम मोदी तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे


  • Hindi News
  • Career
  • Atishi Took Oath As Delhi Chief Minister, PM Modi Reached America On A Three day Visit

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। श्रीलंका में आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के लिए वोटिंग हुई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने IT एक्ट में किए गए संशोधन को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने का आदेश दिया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

1. आतिशी दिल्ली की सबसे युवा CM बनीं : आतिशी ने शनिवार, 21 सितंबर को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उन्हें एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। वे ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित CM रह चुकी हैं।

43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं।

43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं।

  • आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं।
  • आतिशी ने दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • आतिशी 43 साल की हैं, जबकि 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे।
  • AAP विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था।
  • आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी कन्वेनर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब CM भगवंत मान शामिल रहे।
  • इससे पहले 17 सितंबर को AAP विधायक दल की मीटिंग में आतिशी को मुख्यमंत्री चुना गया था।
  • इसके बाद केजरीवाल ने शाम को LG विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
  • दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार, 18 सितंबर को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंजूरी के लिए भेज दिया।
  • साथ ही उन्होंने नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव भी राष्ट्रपति को भेजा था जिसकी मंजूरी मिल गई थी।
  • आतिशी के पास अभी शिक्षा, टूरिज्म, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति, महिला बाल विकास जैसे अहम मंत्रालय हैं।
  • इससे पहले 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था।
  • दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है।
  • दिल्ली सरकार के पास चुनाव में सिर्फ 5 महीने ही बचे हैं।

नेशनल (NATIONAL)

2. पीएम मोदी तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 सितंबर को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। वह विलमिंगटन में आयोजित QUAD शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय और अमेरिकी व्यापार जगत के लीडर्स से भी बातचीत करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय और अमेरिकी व्यापार जगत के लीडर्स से भी बातचीत करेंगे।

  • क्वाड (QUAD) में चार देश शामिल हैं- भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • भारत 2025 में क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा।
  • क्वाड समिट इस साल भारत में होनी थी पर अमेरिका की रिक्वेस्ट पर इसे होस्ट करने का मौका बाइडेन को दे दिया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 10 साल के कार्यकाल में 9वीं बार अमेरिका दौरे पर रवाना हो चुके हैं।
  • इसका पूरा नाम क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग है।
  • क्वाड्रिलेटरल लैटिन भाषा का शब्द है जिसका मतलब चतुर्भुज होता है।
  • अगर वर्ल्ड मैप पर QUAD में शामिल देशों को मिलाती हुई सीधी लाइन खींची जाए तो चतुर्भुज बनता है।
  • इस चतुर्भुज का फोकस हिंद-प्रशांत महासागर यानी इंडो-पेसिफिक ओशन पर है, जहां चीन लगातार अपना दबदबा बढ़ा रहा है।
  • QUAD 2007 में बना था लेकिन इसके बनने की कहानी 2004 से शुरू हुई है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

3. एयर मार्शल ए.पी. सिंह अगले वायुसेना प्रमुख बने : 21 सितंबर को एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में भारतीय वायुसेना (IAF) के उप प्रमुख हैं। वे 30 सितंबर को मौजूदा एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी के रिटायर होने के बाद वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को 47वें उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

अमर प्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को 47वें उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था।

  • एयर मार्शल अमर प्रीत को 21 दिसंबर 1984 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था।
  • उन्होंने प्रतिष्ठित मध्य वायु कमान (CAC) की कमान संभालने से पहले पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने MIG-27 स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर और कमांडिंग ऑफिसर के साथ-साथ एयर ऑफिसर कमांडिंग सहित प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
  • एयर मार्शल अमर प्रीत एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं।
  • उनके पास विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों पर 5,000 घंटे से अधिक उड़ान भरने का अनुभव है।
  • वह स्वदेशी तेजस हल्के लड़ाकू विमान के परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) भी रहे हैं।
  • इतना ही नहीं उन्हें अपने करियर के दौरान साल 2019 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. दिवालिया होने के बाद श्रीलंका में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ : श्रीलंका में आज यानी 21 सितंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई थी और शाम 4 बजे तक चली। वोटिंग खत्म होने के साढ़े 3 घंटे बाद काउंटिंग शुरू होगी। रिजल्ट रविवार, 22 सितंबर को आ सकते हैं।

2022 में आर्थिक संकट आने के बाद पहली बार श्रीलंका में इतने बड़े स्तर पर चुनाव हो रहे हैं।

2022 में आर्थिक संकट आने के बाद पहली बार श्रीलंका में इतने बड़े स्तर पर चुनाव हो रहे हैं।

  • राष्ट्रपति चुनाव में करीब 1 करोड़ 70 लाख वोटर वोटिंग कर रहे हैं।
  • श्रीलंकाई राष्ट्रपति पद के लिए के 38 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुकाबला 4 उम्मीदवारों के बीच है।
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट टॉप-3 कैंडिडेट की रैंकिंग के आधार पर तय होता है।
  • अगर टॉप 3 में से किसी को पूर्ण बहुमत मिलता है तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है।
  • अगर ऐसा नहीं होता तो 3 उम्मीदवारों के बीच दूसरे दौर की वोटिंग होती है।
  • श्रीलंका में अभी तक दूसरे दौर की वोटिंग नहीं हुई है।
  • मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को नेशनल पीपुल्स पावर (NPP), गठबंधन के नेता अनुरा कुमार दिसानायके (55 साल), समागी जन बालावेगया (SJB) के साजिथ प्रेमदासा (57 साल) और श्रीलंका पोडु पेरामुना पार्टी (SLPP) के नमल राजपक्षे (38 साल) टक्कर दे रहे हैं।
  • साजिथ प्रेमदासा पूर्व राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा के बेटे हैं।
  • 1993 में रणसिंघे की हत्या कर दी गई थी।
  • वहीं, नमल राजपक्षे पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं।
  • महिंदा राजपक्षे 2005 से लेकर 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
  • श्रीलंका को पहले सीलोन (Ceylon) के नाम से जाना जाता था।
  • आधिकारिक तौर पर इसका नाम डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका है।
  • ये दक्षिण एशिया में एक द्वीप देश है।
  • यह मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य के जरिए भारतीय उपमहाद्वीप से अलग होता है।
  • श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे इसकी विधायी राजधानी है और कोलंबो इसका सबसे बड़ा शहर और वित्तीय केंद्र है।
  • यहां की करेंसी श्रीलंकाई रुपया और आधिकारिक भाषाएं सिंहली और तमिल है।

स्कीम (SCHEME)

5. केंद्र सरकार फैक्ट चेक यूनिट नहीं बना सकेगी : बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार, 20 सितंबर को IT एक्ट में किए गए संशोधन को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि IT एक्ट में संशोधन जनता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

केंद्र सरकार ने 2023 में IT नियमों में संशोधन किया था।

केंद्र सरकार ने 2023 में IT नियमों में संशोधन किया था।

  • सरकार IT नियमों में संशोधन करके सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर झूठी या फर्जी खबरों की पहचान करने के लिए फैक्ट चेक यूनिट (FCU) बना सकती थी।
  • केंद्र सरकार ने 20 मार्च 2024 को फैक्ट चेक यूनिट बनाने का नोटिफिकेशन जारी करके कहा था कि फैक्ट चेक यूनिट सरकार की तरफ से फैक्ट चेक करने का काम करेगी।
  • 21 मार्च को इस नोटिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी।
  • कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक वो फैक्ट चेक यूनिट की अधिसूचना जारी नहीं करेगी।
  • जनवरी 2024 में बेंच में शामिल दो जज जस्टिस गौतम पटेल और जस्टिस नीला न्यायमूर्ति ने अलग-अलग फैसला दिया था।
  • इसके बाद यह केस टाईब्रेकर जज जस्टिस एएस चंदुरकर के पास भेजा गया था।
  • जब दो जजों के फैसले पर अलग-अलग मत होते हैं तब इसे टाईब्रेकर जज के पास भेजा जाता है।
  • IT नियमों में संशोधन के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन ने सबसे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

21 सितंबर का इतिहास : 1981 में आज के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की थी। इसका लक्ष्य समूचे विश्व में शांति को बढ़ावा देने था। पहला अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर, 1982 को मनाया गया था। यह दिन अहिंसा और युद्ध विराम की अवधि का पालन करके दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 2024 की थीम ‘कल्टिवेटिंग ए कल्चर ऑफ पीस’ (Cultivating a Culture of Peace) रखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 2024 की थीम ‘कल्टिवेटिंग ए कल्चर ऑफ पीस’ (Cultivating a Culture of Peace) रखी गई है।

  • 2008 में आज के दिन रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ था।
  • 2004 में आज के दिन अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया था।
  • 2000 में आज के दिन भारत और ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना हुई थी।
  • 1991 में आज ही के दिन अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी।
  • 1984 में आज के दिन ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।
  • 1964 में आज के दिन माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1949 में आज ही के दिन चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की थी।
  • 1928 में आज ही के दिन ‘माय विकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत हुई थी।
  • 1905 में आज के दिन ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular