Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरकरैरा में होगी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा: कलेक्टर-एसपी ने किया...

करैरा में होगी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा: कलेक्टर-एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण; दिए आवश्यक निर्देश – Shivpuri News


शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ ने करैरा कस्बे में होने वाली बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए आयोजन स्थल का जायजा लिया। यहां कथा स्थल पर पहुंचकर आयोजक समिति के साथ कलेक्टर-एसपी ने पंडाल से लेकर पार

.

बता दें कि, 2 दिसम्बर से बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरू होने वाली हैं। इस कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग करैरा पहुंचेंगे। इसकी तैयारियां जोरो पर हैं।

करैरा मंडी का भी किया निरीक्षण

12 साल बाद अक्टूबर माह से करैरा की अनाज मंडी में मूंगफली की फसल की शुरुआत किसानों की मांग पर हुई हैं। ऐसे में मूंगफली की फसल लेकर मंडी आने वाले किसानों को कई प्रकार की असुविधा हो रही थी। इसकी शिकायतें भी दर्ज कराई गई थी। यहां किसानों का आरोप था कि व्यापारी मंडी में किसानों की फसलों को कम दाम में खरीद रहे हैं साथ ही व्यापारी किसानों की फसलों को मंडी के बाहर व्यापारियों के गोदामों पर बेचने को मजबूर कर रहे हैं।

इसके बाद बुधवार को कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने एसपी अमन सिंह राठौड़ के साथ अनाज मंडी पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की, साथ ही मंडी में मूंगफली की खरीद के लिए ना आने वाले व्यापारियों के साथ बैठक करने के निर्देश मंडी प्रबंधन को दिए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular