- Hindi News
- National
- Karnataka Juma Masjid Stone Pelting; VHP Bajrang Dal Protest Photos | Mangalore News
मंगलुरु1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
VHP के 5 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में VHP के कार्यकर्ता रविवार सुबह प्रदर्शन कर रहे हैं।
कर्नाटक के मंगलुरु में मस्जिद पर पथराव और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सोमवार सुबह VHP और बजरंग दल प्रदर्शन कर रहा है। प्रोटेस्ट रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया है।
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार देर रात मंगलुरु के बाहरी इलाके में कटिपल्ला की बद्रीया मस्जिद पर कुछ बाइक सवार लोगों ने पथराव किया। इसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी VHP से जुड़े लोग हैं।
इसके विरोध में कटिपल्ला में रात को लोग प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए। हालांकि देर रात प्रदर्शन तेज नहीं हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट को लेकर सोमवार सुबह VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए।
दोनों घटनाओं के लेकर वे सड़क पर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिस ने मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

मंगलुरु में VHP और बजरंग दल के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है।

कटिपल्ला की बद्रीया मस्जिद पर रात करीब 10:30 बजे पथराव हुआ। पथराव से मस्जिद के कांच टूट गए।
ईद-ए-मिलाद की रैली से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद रैली से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इलाके में तनाव ज्यादा बढ़ा। पुलिस ने पोस्ट को लेकर बंटवाल पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज कर ली है। दक्षिण कन्नड़ के SP ने बताया कि अगर कोई शांति भंग करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबर अपडेट की जा रही।