Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeदेशकर्नाटक में MLA-MLC की सैलरी बढ़ाने के लिए बिल आएगा: CM...

कर्नाटक में MLA-MLC की सैलरी बढ़ाने के लिए बिल आएगा: CM का वेतन 100%, LoP की तनख्वाह ₹20 हजार बढ़ेगी; मीडिया रिपोर्ट्स का दावा


बेंगलुरु23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेता प्रतिपक्ष (LoP), सत्ता पक्ष और विपक्ष के चीफ व्हिप की सैलरी बढ़ाने का भी प्रस्ताव है।

कर्नाटक के विधायकों (MLA) और विधानपार्षदों (MLC) की सैलरी बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधानसभा में बिल लाकर जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। राज्य सरकार कर्नाटक विधानमंडल वेतन, पेंशन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2025 लाने की तैयारी कर रही है।

इस बिल में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन में 100% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इसके पारित होने पर MLA और MLC की सैलरी दोगुनी हो जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री का वेतन 75 हजार रुपए से बढ़कर 1.5 लाख रुपए प्रति माह और हो जाएगा।

विधान परिषद के सभापति और विधानसभा अध्यक्ष का वेतन 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए करने का प्रस्ताव है। उपसभापति और उपाध्यक्ष का वेतन 60 हजार से 80 हजार रुपए किया जा सकता है। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष (LoP), सत्ता पक्ष और विपक्ष के चीफ व्हिप की सैलरी भी बढ़ेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular