मधुबनी के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार सुबह एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। अरेर थाना क्षेत्र के नागदह गांव निवासी मोहम्मद शकील (35) ने सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया। कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद उसने अपने शरीर पर केरोसिन छ
.
मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शकील को पकड़ लिया। उन्होंने आत्मदाह की कोशिश को विफल कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शकील को हिरासत में ले लिया। मोहम्मद शकील पेशे से दुकानदार है।
मोहम्मद शकील को पकड़ कर ले जाते सुरक्षा कर्मी।
‘4 से 5 युवक ने किया था मारपीट’
मोo शकील ने बताया कि, ‘कुछ दिन पहले मेरे साथ 4 से 5 युवक मारपीट किया था। मारपीट में गंभीर घायल हो गया। मारपीट घटना को लेकर अरेर थाना को आवेदन दी। परंतु कांड दर्ज नहीं किया। जिससे आरोपियों का मनोबल अधिक बढ़ता गया। तथा रोजाना धमकी दी जा रही है।’
वहीं नगर थाना के पुलिस ने एक युवक की बाइक जब्त की है। तथा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संदर्भ में अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया कि मोहम्मद शकील के आवेदन पर कांड संख्या 116/25 दर्ज किया है।
घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शकील किसी व्यक्तिगत या प्रशासनिक समस्या से परेशान था। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति की जांच भी करवाएगी।
मामले की गहन जांच के आदेश
जिला प्रशासन ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही समाहरणालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने का निर्णय लिया है। फिलहाल शकील पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच चल रही है।