मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 मार्च 2025 को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे प्लायवुड इंडस्ट्रीज का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से विशेष विमान से रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे ग्वाल
.
मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके इस प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा और महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में उद्यमियों और स्थानीय जनता के साथ चर्चा भी संभावित है।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हेलिकॉप्टर से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद वे भोपाल लौट जाएंगे। उनकी इस यात्रा को भिंड जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर औद्योगिक विकास के दृष्टिकोण से। स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन उनकी यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।