Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeछत्तीसगढकांकेर में 11 अक्टूबर को सुआ नृत्य प्रतियोगिता: माता के 9...

कांकेर में 11 अक्टूबर को सुआ नृत्य प्रतियोगिता: माता के 9 स्वरूपों की झांकी के साथ निकली चुनरी यात्रा; आरु देंगी जसगीत की प्रस्तुती – Kanker News


कांकेर में 11 अक्टूबर को सुआ नृत्य प्रतियोगिता।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां-दुर्गा के 9 स्वरूपों की झांकी के साथ भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। 109 मीटर लंबी चुनरी शहर के विभिन्न मंदिरों और पंडालो में विराजित माता को चुनरी चढ़ाई गई।

.

छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच, श्री श्री महाकाल सेवा समिति, शिव गौरा समिति और सर्व हिंदू समाज की ओर से पहली बार कांकेश्वरी नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत नवरात्रि के तीसरे दिन भव्य चुनरी यात्रा के साथ की गई।

शीतला मंदिर से निकली 109 मीटर चुनरी यात्रा

शनिवार रात 8 बजे शहर के माहुरबंद पारा स्थित शीतला मंदिर से पूजा अर्चना और आरती के बाद चुनरी यात्रा घड़ी चौक निकली। आमापारा, मांझापारा पुराना बस स्टैंड स्थित पंडालों में विराजित दुर्गा प्रतिमाओं में माता को चुनरी भेंट की गई। कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित बड़े शीतला माता मंदिर टिकरापारा में आरती के यात्रा समाप्त हुई।

11 अक्टूबर को सुआ नृत्य प्रतियोगिता

कांकेश्वरी नवरात्र महोत्सव में 11 अक्टूबर को सुवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें कई जिलों के सुआ नृत्य की टीम प्रतियोगिता में शामिल होगी। साथ ही कांकेर में पहली बार लोक गायिका आरू साहू जसगीत की प्रस्तुती देंगी।

5 साल बाद नवरात्र में बड़ा आयोजन

बता दें की कांकेर में लंबे समय बाद नवरात्र में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। 5 साल पहले तक नवरात्रि के दौरान कांकेर की पहचान कहे जाने प्रसिद्ध गढ़िया महोत्सव का आयोजन कई सालों से किया जाता था, लेकिन पिछले 5 वर्षों आयोजन नहीं हो पाया है। जिसे देखते हुए शहर के विभिन्न संगठनों और सर्व हिंदू समाज के द्वारा कांकेश्वरी नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया है।

नवरात्र से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

खाने की लालच में दुर्गा पंडाल में घुसा भालू, VIDEO: कांकेर में सोए लोगों ने देखकर चिल्लाया, तो पंडाल पर मारने लगा पंजा

दुर्गा पंडाल में घुसा भालू।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार की रात खाने की लालच में एक भालू दुर्गा पंडाल के अंदर घुस गया। वो तेल पीने की कोशिश करने लगा। पंडाल में सोए लोग भालू की आवाज सुनकर हड़बड़ा गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular