Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeराज्य-शहरकांगड़ा में नशा तस्कर गिरफ्तार: हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहा...

कांगड़ा में नशा तस्कर गिरफ्तार: हेरोइन बरामद, सप्लाई करने जा रहा था, पहले से 3 मामले दर्ज – Dharamshala News



थाना रैहन पुलिस ने नशा तस्कर सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।

कांगड़ा में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नूरपुर में थाना रैहन पुलिस ने राजा का तालाब क्षेत्र से तस्कर को पकड़ा है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ नोखा के रूप में हुई है। वह मानारा, डॉक्टर हटसर, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा का रहने वाला है। पुलिस न

.

थाना रैहन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नोखा पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। नवंबर 2022 में उससे 51.65 ग्राम चरस और 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जुलाई 2024 में 6.30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। जून 2016 में पुलिस से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का भी एक मामला दर्ज है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का साथ दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular