Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeराज्य-शहरकांगड़ा में भाभी-ननद गिरफ्तार: हेरोइन और कैश बरामद, पहले भी दर्ज...

कांगड़ा में भाभी-ननद गिरफ्तार: हेरोइन और कैश बरामद, पहले भी दर्ज हैं कई मामले – Dharamshala News



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भाभी-ननद।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने वीरौया में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय कुमार की पत्नी रजनी और उसकी बहन सोनिया को गिरफ्तार किया गया है।

.

दोनों भौरां, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। इनके पास से हेरोइन और 800 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 15 मार्च को दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। नूरपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखेगी।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले से है। इनसे पिछले कुछ सालों में कई बार हेरोइन बरामद हुई है। 17 मार्च 2019 को 4.73 ग्राम, 14 अक्टूबर 2019 को 9.09 ग्राम और 13 सितंबर 2020 को 7.79 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इनके खिलाफ FIR नंबर 11/20, 155/21, 118/22, 128/23 और 130/18 में भी हेरोइन बरामदगी के मामले दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular