Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरकांगड़ा में हिमाचल लोक लेखा समिति की बैठक: विभागों के ऑडिट...

कांगड़ा में हिमाचल लोक लेखा समिति की बैठक: विभागों के ऑडिट पैरा की समीक्षा, समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश – Kangra News



लोक लेखा समिति की बैठक में विभाग की योजनाओं और आवंटित राशि का पूरा विवरण मांगा।

कांगड़ा के धर्मशाला में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति अनिल शर्मा ने की। समिति ने भारत के महालेखा परीक्षक के वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के प्रतिवेदनों के ऑडिट पैरा की समीक्षा क

.

बैठक में केवल सिंह पठानिया, डॉ. हंस राज, संजय रत्न, जीत राम कटवाल, इंद्र सिंह, डॉ. जनक और मलेंद्र राजन सहित कई विधायक मौजूद रहे। सभापति अनिल शर्मा ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी विकास राशि का हर क्षेत्र में उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

जिला अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं और आवंटित राशि का पूरा विवरण रखने को कहा गया। शर्मा ने निर्देश दिया कि आवंटित बजट से कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं। राशि को बिना व्यय किए बैंक खातों में न रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से ऑडिट पैरा से जुड़े तथ्यों की जानकारी समय पर भेजने को कहा।

बैठक में स्वास्थ्य, नगर निकाय, राजस्व और अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों के ऑडिट पैरा पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने समिति को आश्वासन दिया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों और सुझावों का पालन किया जाएगा। साथ ही सभी विभाग तय समय में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular