Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeपंजाबकांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका - Ludhiana News

कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका – Ludhiana News



.

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी लुधियाना ने विपक्ष के नेता सरदार प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीएम भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान संजय तलवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने टिब्बा रोड कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने सीएम मान का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। प्रधान संजय तलवार ने कहा कि सरकार द्वारा विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है, जिसे लेकर कांग्रेसियों में रोष है। कहा कि पंजाब सरकार धक्केशाही कर रही है।

पंजाब सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। रोजाना लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतृत्व, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular