Friday, June 20, 2025
Friday, June 20, 2025
Homeछत्तीसगढकांग्रेस करेगी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का विरोध: कोंडागांव में 10 जून को...

कांग्रेस करेगी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का विरोध: कोंडागांव में 10 जून को BEO कार्यालय का घेराव; 18 जून को शिक्षा न्याय यात्रा निकालेगी – Kondagaon News


कोंडागांव में कांग्रेस ने युक्तियुक्तकरण नीति का विरोध करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस 10 जून को केशकाल और माकड़ी ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। 11 जून को कोंडागांव, फरसगांव और विश्रामपुरी ब्लॉक में यह कार्यक्रम होगा। सभी घेर

.

18 जून को जिला स्तर पर शिक्षा न्याय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कोंडागांव स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

कोंडागांव में कांग्रेस कमेटी की बैठक

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया फैसला

कांग्रेस भवन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार शराब दुकानें खोल रही है और स्कूलों को बंद कर रही है।

पार्टी ने जिले के एकलव्य स्कूल का उदाहरण देते हुए बताया कि 54 विद्यार्थियों में से केवल 2 विद्यार्थी पास हुए हैं। यह क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दर्शाता है।

बैठक में जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष भारत देवांगन, शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा समेत कई नेता मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular